{"_id":"68bd6b6d398c07c81408f78e","slug":"solver-breaks-into-pet-deceives-checking-staff-fir-lodged-at-georgetown-police-station-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पीईटी में सॉल्वर ने लगाई सेंध, चेकिंग स्टाफ को दे दिया चकमा, जार्जटाउन थाने में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पीईटी में सॉल्वर ने लगाई सेंध, चेकिंग स्टाफ को दे दिया चकमा, जार्जटाउन थाने में एफआईआर
Sun, 07 Sep 2025 04:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:54 PM IST
सार
जार्जटाउन स्थित जगत तारन इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) में सॉल्वर ने सेंध लगा दी। एक परीक्षार्थी की जगह वह परीक्षा में शामिल तो हुआ ही, कक्ष निरीक्षक व अन्य स्टाफ को भी चकमा दे गया।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
जार्जटाउन स्थित जगत तारन इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) में सॉल्वर ने सेंध लगा दी। एक परीक्षार्थी की जगह वह परीक्षा में शामिल तो हुआ ही, कक्ष निरीक्षक व अन्य स्टाफ को भी चकमा दे गया। बाद में जांच पड़ताल के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आने पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सॉल्वर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना पीईटी प्रथम पाली के दौरान हुई। इस केंद्र पर शुभम कुमार निवासी बलिया नामक परीक्षार्थी को भी परीक्षा में शामिल होना था। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा के दौरान ही 11:54 मिनट पर केंद्र प्रबंधन को पीईटी के दौरान बायोमीट्रिक कार्यदायी संस्था की एक कर्मचारी ने फोन कर बताया कि कक्ष संख्या 12 में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी शुभम कुमार को रोक लिया जाए और उसका आधार सत्यापित कराया जाए। आरोप यह भी है कि संस्था के ही दो कर्मचारियों ने अभ्यर्थी के बायोमीट्रिक की जांच की और सत्यापित करार दिए जाने के बाद केंद्र प्रबंधन ने अभ्यर्थी को जाने दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, दोपहर 2:30 बजे के करीब बायोमीट्रिक कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से रिपोर्ट देकर केंद्र प्रबंधन को बताया गया कि आवेदन के समय लगाई गई फोटो से शनिवार को परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी की फोटो का मिलान नहीं हो पा रहा है और दोनों एक ही व्यक्ति नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला कि शुभम की जगह परीक्षा में कोई और शामिल हुआ। उसने इस फर्जीवाड़े के लिए जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल किया।
केंद्र प्रबंधन के जानकारी देने पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अमरेंश चंद्र भी आ गए और फिर मामले की लिखित शिकायत जार्जटाउन थाने में की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए जा रहे हैं।