फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sollesurai's fair, flowing through the light of the rain

बारिश के बीच रोशनी से जगमग रहा सुलेमसराय का मेला

Mon, 28 Aug 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sollesurai's fair, flowing through the light of the rain
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कान्हा बलदाऊ की दर्शन शोभायात्रा का दूसरा पड़ाव सुलेमसराय में रहा। रविवार को सुलेमसराय में दधिकांदो मेले की धूम रही। हालांकि बारिश ने सुलेम सराय दधिकांदो मेले का मजा फीका करने की हर कोशिश की लेकिन क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साह कहीं से कम न हुआ। लोग बच्चों की उंगलियां थामे मेले तक आए और रिमझिम बारिश के बीच मेले का लुत्फ लेते रहे। शाम को जब तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा था तेज बारिश ने विराम लगा दिया। बारिश थमी तो दल और चौकी सजाने का काम फिर शुरू हुआ। कई चौकियां बारिश में फुल प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


 ठाकुरद्वारा में भगवान कृष्ण और बलदाऊ के पूजन, आरती के बाद दोनों भाई हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर सवार हुए। दल सुलेमसराय होते हुए मुंडेरा, माईजी की कुटी तक जाकर वापस चौफटका स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।  मेले में हाथी, घोड़े, बैडबाजा, डीजे, पताका के साथ कान्हा की विविध लीलाओं को प्रस्तुत करतीं 15आकर्षक चौकियां शामिल थीं। कान्हा के दल के साथ  पंजाब का भांगडा दल नृत्य करते हुए चले। दल के दौरान चौकियां शामिल होती रहीं।  दल में कमेटी के अध्यक्ष सोनू गुप्ता, महामंत्री राकेश जैन, निरंकार साहू, राजेश गुप्ता, मान्टु खेड़ा, आशीष कुशवाहा, अतुल केसरवानी, नितेश केसरवानी, धर्मचंद्र, शेरू पाल आदि शामिल थे।कानून व्यवस्था में लगातार हो रहा है सुधार : सिद्धार्थनाथ
विज्ञापन


 सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। तमाम अपराधियों को जेल में बंद कर दिया गया है। जो बचे हैं उनके खिलाफ भी योगी सरकार कार्रवाई करने की तैयारी में है। अपने राजापुर स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात के दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान शहर पश्चिम में विकास के कई कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि शहर पश्चिमी में अब तक कई विधायक आए और गए, लेकिन किसी ने भी इस पिछड़े क्षेत्र का विकास करने के लिए कोई भी काम नहीं किया। कहा कि अगले पांच सालों में इस पिछड़े इलाके की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। कहां यहां सड़कों का जाल बिछाने के साथ फ्लाई ओवर आदि के काम आने वाले दिनों में करवाएं जाएंगे। शाम को चिकित्सा मंत्री सूलेमसराय भी गए। वहां दधिकांदो मेले में कृष्ण-बलदाऊ के मंदिर में जाकर उन्होंने पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन के बाद उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला है। जो एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। मेले का लोग शांतिपूर्वक ढंग से आनंद ले। उन्होंने आयोजकों को भी बधाई दी। इस अवसर जगमोहन आर्य, रामप्रकाश, राकेश जैन, सोनू गुप्ता, शिब्बू केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed