फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldiers displayed Jauhar in CRPF DG parade, Army demonstrated maneuvers

Prayagraj : सीआरपीएफ के डीजी परेड में सैनिकों ने दिखाए जौहर, सेना ने किया युद्धाभ्यास का प्रदर्शन

Sun, 17 Mar 2024 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

 कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक सीआरपीएफ अनीश दयाल सिंह की उपस्थिति में भव्य परेड का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के विभिन्न सेक्टरों की आठ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सीआरपीएफ महानिदेशक ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन
Soldiers displayed Jauhar in CRPF DG parade, Army demonstrated maneuvers
सीआरपीएफ के सैनिकों ने किया युद्धाभ्यास का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने अपनी वर्षों से चली आ रही परंपरा का अनुसरण करते हुए 19 मार्च को मनाए जाने वाले सीआरपीएफ दिवस से ठीक पहले डीजी परेड का अयोजन किया। फाफामऊ स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में फौजियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा हर वर्ष 19 मार्च को सीआरपीएफ दिवस के रूप में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाता है। इस वर्ष सीआरपीएफ दिवस का अयोजन बड़े स्तर पर ग्रुप केंद्र प्रयागराज में किया जा रहा है। सीआरपीएफ दिवस से ठीक 2 दिन पहले डीजी परेड अयोजित करने की परंपरा रही है।

विज्ञापन


रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक सीआरपीएफ अनीश दयाल सिंह की उपस्थिति में भव्य परेड का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के विभिन्न सेक्टरों की आठ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सीआरपीएफ महानिदेशक ने परेड की सलामी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों तथा बटालियनों को ट्रॉफियां प्रदान की गईंं तथा कार्मिकों को असाधारण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ महानिदेशक ने शहीदों को श्रृद्धांजलि भी अर्पित की।

विज्ञापन

Soldiers displayed Jauhar in CRPF DG parade, Army demonstrated maneuvers
सीआरपीएफ कैंप फाफामऊ में युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

सीआरपीएफ महानिदेशक ने सभी कार्मिकों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए बधाई दी। साथ ही सभी से एक सजग योद्धा के तौर पर, आने वाली सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए, शारीरिक एवं मानसिक रुप से तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के माओवाद निरोधी एवं जंगल वारफेयर में विशेषज्ञता रखने वाले स्पेशल विंग (कोबरा), जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ का आतंकवादनिरोधी दस्ता (क्यूएटी), तथा सीआरपीएफ के विशेष दंगा नियंत्रण विंग (द्रुत कार्य बल)  द्वारा अभ्यास प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed