{"_id":"60ef06b6c052d15152362035","slug":"soldier-beats-hotel-employee-for-asking-money-for-food-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने का पैसा मांगने पर सिपाही ने होटल कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने का पैसा मांगने पर सिपाही ने होटल कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल
Wed, 14 Jul 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:15 PM IST
सार
सिविल लाइंस में बस अड्डे पर स्थित एक होटल के कर्मचारी को सिपाही ने मंगलवार की रात जमकर पीट दिया। कर्मचारी को बाद में थाने ले जाकर भी पीटा गया। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीओ को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
सिविल लाइंस में बस अड्डे पर स्थित एक होटल के कर्मचारी को सिपाही ने मंगलवार की रात जमकर पीट दिया। कर्मचारी को बाद में थाने ले जाकर भी पीटा गया। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीओ को जांच सौंपी गई। पहले तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। बाद में समझौता हो गया।
सिविल लाइंस थाने में तैनात एक सिपाही मंगलवार की रात बस अड्डे पर स्थित होटल पर पहुंचा। वहां उसने खाना खाया। इसके बाद कोई बात हुई सिपाही ने होटल के एक कर्मचारी को जमकर पीटने लगा। किसी नेे इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सिपाही ने जीप बुलवा ली। कर्मचारी को थाने में भी पीटा गया। उधर होटल के अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सिपाही ने होटल में खाना खाया था। जब उसने पैसा मांगा तो सिपाही ने उसके साथ मारपीट की।
बुधवार को वीडियो वायरल हुआ तो डीआईजी ने सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार को जांच सौंप दी। सिपाही का कहना था कि वह होटल में अपना टिफिन ले गया था। उसने सिर्फ पानी मंगाया तो कर्मचारी कहने लगा कि यहां बाहर का खाना नहीं खा सकते। इसके बाद ही विवाद हुआ। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया। इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।