{"_id":"673c7063a4c82da1e60705cf","slug":"sold-momos-worth-rs-1-5-crore-cgst-imposed-fine-of-rs-5-lakh-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : डेढ़ करोड़ का बेच दिया मोमोज, सीजीएसटी ने लगाया पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : डेढ़ करोड़ का बेच दिया मोमोज, सीजीएसटी ने लगाया पांच लाख का जुर्माना
Tue, 19 Nov 2024 04:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 04:32 PM IST
सार
विभागीय टीम को जानकारी मिली थी कि सिविल लाइंस स्थित मोमोज की दुकान पर हर माह लाखों रुपये का कारोबार किया जा रहा है, लेकिन संबंधित फर्म ने जीएसटी ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
विज्ञापन
टैक्स।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित मोमोज की दुकान पर राज्य वाणिज्य कर विभाग ने सोमवार को छापा मारा। इस दौरान वहां बड़ी कर चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित कारोबारी ने दस माह में ही डेढ़ करोड़ रुपये के मोमोज बेचे, लेकिन उसने जीएसटी जमा किया। वहां जांच के दौरान मिले तमाम दस्तावेज देखने के बाद कारोबारी पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विभागीय टीम को जानकारी मिली थी कि सिविल लाइंस स्थित मोमोज की दुकान पर हर माह लाखों रुपये का कारोबार किया जा रहा है, लेकिन संबंधित फर्म ने जीएसटी ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
विज्ञापन
विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मुक्तिनाथ वर्मा के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर शक्ति प्रताप सिंह ने संबंधित दुकान पर जांच का वारंट जारी किया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार, एसी राजेंद्र यादव, अरविंद कुमार, राजेश आदि मौके पर पहुंचे। वहां जांच के दौरान मालूम पड़ा कि संबंधित दुकानदार वहां बड़ा कारोबार कर रहा है। उसने एसजीएसटी में अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।
विज्ञापन
उसकी दुकान पर मिले मोमोज के बिल, ऑनलाइन पेमेंट आदि देखने के बाद अनुमान लगाया गया कि उसने दस माह में डेढ़ करोड़ का कारोबार किया है। मौके पर ही पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि अभी जांच चल रही है। इसके अलावा ऐसे दुकानदार जिनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं है और बड़ा कारोबार कर रहे हैं उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है।