फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Society gets new energy from yoga events, thousands of people did yoga with deputy CM

प्रयागराज : योग के आयोजनों से समाज को मिलती है नई ऊर्जा, डिप्टी सीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग

Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
सार

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय योग महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग योग करने के लिए पहुंचे। शाम को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी बतौर मुख्य अतिथि योग शिविर में पहुंचे।

विज्ञापन
Society gets new energy from yoga events, thousands of people did yoga with deputy CM
Prayagraj News : स्वामी स्वरूपानंद से आशीर्वाद लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय योग महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग योग करने के लिए पहुंचे। शाम को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी बतौर मुख्य अतिथि योग शिविर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने ब्राइटर माइंड्स के बच्चों की प्रस्तुति की भी तारीफ की एवं बच्चों को पारितोषिक वितरण भी किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र के नामचीन कलाकारों के भजन प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षक डॉ. दिलीप कुमार एवं आकाश जायसवाल के दल ने हजारों लोगों को योग एवं प्राणायाम कराया। इस अवसर पर रामचंद्र मिशन के मुख्यालय कान्हा शांतिवनम हैदराबाद से आए ध्यान प्रशिक्षक ऋषि रंजन ने हार्टफुलनेस ध्यान को कराया। कहा कि 15-20 मिनट के अभ्यास से अपनी चेतना पर पड़ी गहरी छापों को पूरी तरह से मिटाया जा सकता है।

विज्ञापन

इससे पहले शिविर में सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं योग संरक्षक कृष्णस्वरूप सचदेवा शामिल हुए, उन्होंने लोगों को प्रतिदिन योग करने एवं अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्कार और वाईएमसीए स्कूल समेत कई स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने योग किया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. दिलीप कुमार तिवारी एवं आकाश जायसवाल ने सभी लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान आदि के महत्त्व के बारे में बताया और अभ्यास भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षवर्धन बाजपेई, केपी श्रीवास्तव, डीआई ग्रुप सेंटर के प्रभाकर त्रिपाठी और नगर निगम मजिस्ट्रेट व मुख्य चिकित्साधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के चेयरमैन पंकज जायसवाल, ऋषि रंजन, प्रतिमा श्रीवास्तव, रामकृष्ण द्विवेदी, डॉ. अनुराधा अग्रवाल, कृष्णा सचदेवा और राधा पांडेय भी मौजूद रहे। संचालन कर रही योग एवं ध्यान प्रशिक्षक राधा सक्सेना ने योग के क्षेत्र में रामचंद्र मिशन एवं हार्ट फुलनेस संस्थान के योगदान के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत रामचंद्र मिशन की जोनल कोऑर्डिनेटर प्रतिमा श्रीवास्तव, ज्योति मिश्रा, डॉ. जेपी पांडेय, सीएल सिंह, डॉ. अनुराधा अग्रवाल और आलोक कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed