{"_id":"61c0bd75b28ee4645d3f40d3","slug":"smoke-emanates-from-ac-coach-of-prayagraj-express-train-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप : प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुआं, रोकी गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़कंप : प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुआं, रोकी गई ट्रेन
Mon, 20 Dec 2021 10:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:59 PM IST
सार
इस बीच ट्रेन में तैनात रेलवे के स्टाफ ने भी यात्रियों को बाहर उतारने में मदद की। यात्रियों का कहना था कि चार्जिंग प्वाइंट में आग लगने की वजह से ही धुआं भरा। इस दौरान रेलवे के फायर स्टाफ और ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भी जांच की।
विज्ञापन
Prayagraj news: Prayagraj Express
- फोटो : prayagraj
विस्तार
जंक्शन से नई दिल्ली जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी टू कोच में रविवार की रात धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। कानपुर से पहले मलवा-कंसुपुर गुगौली के बीच कोच में धुआं भरने से यात्री परेशान हो गए। इस बीच कोच में लगा स्मोक डिटेक्कर का सायरन बजने के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। आधी रात में तमाम यात्री अपना सामान लेकर कोच से बाहर निकल आए। वीआईपी ट्रेन का मामला होने के बाद प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस बीच ट्रेन में तैनात रेलवे के स्टाफ ने भी यात्रियों को बाहर उतारने में मदद की। यात्रियों का कहना था कि चार्जिंग प्वाइंट में आग लगने की वजह से ही धुआं भरा। इस दौरान रेलवे के फायर स्टाफ और ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भी जांच की। बताया जा रहा है कि मौके पर ट्रेन तकरीबन 15 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
वहां जांच करने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने का निर्णय लिया गया। इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि स्मोक डिटेक्टर से अलार्म बजने की वजह से ही ट्रेन को मलवा से कंसुपुर गुगौली के बीच राका गया। हालांकि जांच के दौरान वहां आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन धुंआ क्यों निकला इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन