फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart classes to be introduced at the observation home; new lecturers appointed.

Prayagraj News: संप्रेक्षण गृह में अब चलेगी स्मार्ट क्लास, नए प्रवक्ता नियुक्त

Sun, 12 Jul 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 12 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Smart classes to be introduced at the observation home; new lecturers appointed.
खुल्दाबाद स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां पहली बार नौवीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विषयवार प्रवक्ता शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पहली बार ही स्मार्ट क्लास, एनसीईआरटी के डिजिटल कंटेंट और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। संप्रेक्षण गृह में मंगलवार से बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि यह पहल किशोर न्याय समिति (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) के निर्देशन, सीजेएम और जिलाधिकारी के सहयोग से मंगलवार से सुविधा शुरू होगी। वर्तमान में कक्षा नौ से 12 तक में 55 बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें 18 बोर्ड के परीक्षार्थी (10वीं में छह और 12वीं में 12 विद्यार्थी) शामिल हैं।
विज्ञापन

इन्हें पढ़ाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सात विषय प्रवक्ता नामित किए गए हैं। जिन बच्चों को सुरक्षा कारणों, विशेषकर न्यायिक प्रक्रिया या अन्य संवेदनशील मामलों की वजह से बाहर नहीं भेजा जा सकता, उनके लिए संस्था परिसर में ही शिक्षण की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों के शिक्षक होंगे तैनात

शिक्षक सप्ताह में एक दिन संप्रेक्षण गृह में विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाएंगे। अधीक्षक राकेश चौरसिया ने बताया कि संस्थान में पहली बार स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसमें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट क्लास में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों पढ़ाया जाएगा। संबंधित विषय के शिक्षक सप्ताह में एक दिन स्मार्ट क्लास के जरिये पढ़ाई कराएंगे बाकी दिनों में विद्यार्थी डिजिटल सामग्री की सहायता से स्वयं अध्ययन करेंगे। एक समय में 25 विद्यार्थी स्मार्ट क्लास का लाभ उठा सकेंगे।
कंप्यूटर शिक्षा से बढ़ेगा आत्मविश्वास
चौरसिया ने बताया तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार आठ नए कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी मदद से 12वीं में अध्ययनरत और 12वीं उत्तीर्ण किशोरों के लिए सीसीसी कंप्यूटर कोर्स संचालित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण से बच्चों को बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और डिजिटल कौशल मिलेगा।
50 से अधिक बच्चों ने फिर से थामा शिक्षा का हाथ
अधीक्षक ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में रह रहे सभी बच्चों का पहली से 12वीं तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया गया है। इस वर्ष 136 बच्चों का खुल्दाबाद स्थित दौलत हुसैन मुस्लिम इंडियन इंटर कॉलेज में प्रवेश कराया गया है। इसमें 50 से अधिक ऐसे किशोर हैं जिनकी पढ़ाई बीच में छूट गई थी। उनका कक्षा एक में दोबारा नामांकन कर उन्हें फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। प्रवक्ता शिक्षकों की व्यवस्था से उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा और वे मुख्यधारा की शिक्षा से मजबूती से जुड़ सकेंगे। - सर्वजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी

बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। प्रवक्ता शिक्षकों की व्यवस्था से उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा और वे मुख्यधारा की शिक्षा से मजबूती से जुड़ सकेंगे। - सर्वजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article