फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Small aircraft will start from Prayagraj for Shravasti and Chitrakoot

हवाई संपर्क : प्रयागराज से श्रावस्ती और चित्रकूट के लिए शुरू होंगे छोटे विमान

Sat, 15 Oct 2022 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से गुरुग्राम की कंपनी को भेजे गए स्वीकृति पत्र में प्रयागराज, लखनऊ आजमगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, श्रावस्ती के बीच उड़ानें शुरू करने की बात है।

विज्ञापन
Small aircraft will start from Prayagraj for Shravasti and Chitrakoot
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज का श्रावस्ती और चित्रकूट से हवाई संपर्क होने जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन विमानों के संचालन के लिए गुरुग्राम की एक विमानन कंपनी को लाइसेंस दिया है। उड़ानों का शेड्यूल जारी होते ही इनका संचालन अगले वर्ष की शुरुआत में हो सकता है। इस बार रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत 72 सीट वाले एटीआर विमान की जगह 19 सीट वाले छोटे विमान का संचालन होगा। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत इनका किराया आम आदमी की जेब को ध्यान में रखकर तय होगा।

विज्ञापन



एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से गुरुग्राम की कंपनी को भेजे गए स्वीकृति पत्र में प्रयागराज, लखनऊ आजमगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद, श्रावस्ती के बीच उड़ानें शुरू करने की बात है। श्रावस्ती और चित्रकूट की सीधी उड़ान शुरू होने के बाद संगम नगरी का कुल 14 शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। अभी प्रयागराज से दिल्ली की दो एवं मुंबई, पुणे, गोरखपुर, लखनऊ, देहरादून, बंगलूरू, भुवनेश्वर, रायपुर, भोपाल, इंदौर एवं बिलासुपर के लिए एक-एक उड़ान है।
विज्ञापन



इन शहरों के बीच होगी उड़ान
चित्रकूट-प्रयागराज,  प्रयागराज-चित्रकूट,  श्रावस्ती-प्रयागराज,  प्रयागराज-श्रावस्ती,  लखनऊ-श्रावस्ती,  श्रावस्ती -लखनऊ,  अलीगढ़-कानपुर, कानपुर-अलीगढ़,  लखनऊ-मुरादाबाद, मुरादाबाद-लखनऊ, चित्रकूट-वाराणसी,  वाराणसी-चित्रकूट,  चित्रकूट-लखनऊ,  लखनऊ-चित्रकूट,  लखनऊ-आजमगढ़,  आजमगढ़-लखनऊ,  श्रावस्ती - वाराणसी,  वाराणसी-श्रावस्ती, चित्रकूट-कानपुर,  कानपुर-चित्रकूट,   कानपुर-श्रावस्ती,  श्रावस्ती-लखनऊ,  कानपुर-मुरादाबाद,  मुरादाबाद-कानपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमसफर समेत चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
दिवाली एवं छठ पर्व के मौके पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने हमसफर एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। प्रयागराज से नई दिल्ली और आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में 26 से 28 तक एसी थ्री श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है।


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सूबेदारगंज-सिकंदराबाद स्पेशल में 20 से 27 अक्तूबर तक स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में 21 से 04 नवंबर तक एसी थ्री श्रेणी का एक एवं कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में एक एसी चेयरकार का अतिरिक्त कोच 27 अक्तूबर को ट्रेन में लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed