फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   slogan against gm jalkal

जलकल महाप्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 03 Mar 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
slogan against gm jalkal
slogan against gm jalkal - फोटो : CITY DESK
कांग्रेसियों ने पेयजल संकट को लेकर की नारेबाजी, हंगामा भी
विज्ञापन

प्रयागराज। पेयजल संकट से जूझ रहे करेली और खुल्दाबाद के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने कांग्रेसियों के साथ जलकल महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव करके हंगामा और नारेबाजी भी की। उन्होंने ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। जीएम जलकल ने दो दिनों में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया, तब जाकर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने बताया कि करेली की डायमंड कॉलोनी, बारा मार्केट, गौस नगर, 60 फिट रोड और खुल्दाबाद, लकड़ी मंडी, अकबरपुर, लूकरगंज, अटाला आदि मोहल्लों में करीब डेढ़ महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। कई मोहल्लों में बदबूदार गंदा पानी आ रहा है तो कई मोहल्लों में पानी ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में मजबूरन पास-पड़ोस में लगे सबमर्सिबल पंप या फिर दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कई बार जलकल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को उनका गुस्सा भड़क उठा। जलकल के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र वाल्मीकि का कहना है कि समस्या की जानकारी नहीं थी, दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान करा करके जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed