फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slaughterhouses sealed, increased displeasure

बूचड़खाने सील, बढ़ी नाराजगी

Tue, 21 Mar 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Slaughterhouses sealed, increased displeasure
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद।
करेली के अटाला और नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में रविवार रात पुलिस की मौजूदगी में बूचड़खानों (स्लाटर हाउस) सील किए जाने से नाराजगी बढ़ी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)पार्टी के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए आक्रोश जताया। सोमवार को पार्टी की बैठक में नगर निगम प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि स्लाटर हाउस नहीं खोले गए तो आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन


शहर में करेली स्थित अटाला और कीडगंज के रामबाग में दो तथा नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में बूचड़खाने हैं। मई 2016 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इन बूचड़खानों को तब मानक के अनुरूप उच्चीकृत करने की बात पर खोला गया था। जहां रोज सैकड़ों जानवर काटे जाते रहे हैं। हालांकि नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. धीरज गोयल पहले से बूचड़खाने बंद होने और उन्हें रविवार को सील करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने करेली में हुई पदाधिकारियों ने सोमवार को स्लाटर हाउस बंद करने की कार्रवाई नाराजगी जताते हुए नगर निगम प्रशासन को कोसा। लोगों का कहना था कि एनजीटी के आदेश पर यदि बूचड़खाने बंद किए गए तो वहां काम कैसे हो रहा था। बैठक में कहा गया कि इस कार्रवाई से जुड़े लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। करीब एक साल के भीतर स्लाटर हाउस को एनजीटी के मानक के अनुरूप बनाया जा सकता था लेकिन कुछ नहीं किया गया। बैठक में पार्टी की युवा शाखा के महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, दानिश अंसारी, मेराज अहमद कुरैशी, फैय्याज अहमद, दिलशाद मसूरी, सुल्तान अहमद, मो. लईक. मो. चांद कुरैशी, इमरान अहमद बख्शी, सूफी मुमताज, जीशान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed