फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six tube wells on the river banks are also closed

Prayagraj News: नदियों के किनारे के छह ट्यूबवेल बंद, शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराया

Wed, 28 May 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 02:15 AM IST
सार

गंगा और यमुना नदी के किनारे के ट्यूबवेल भी झटका देने लगे हैं। इस गर्मी में छह ट्यूबवेल बंद हो गए हैं। इससे जल संकट गहरा गया है। नदियों के किनारे इस तरह से ट्यूबवेल के खराब होने से अफसरों की भी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Six tube wells on the river banks are also closed
जलकल के अधिकारियं के साथ बैठक करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा और यमुना नदी के किनारे के ट्यूबवेल भी झटका देने लगे हैं। इस गर्मी में छह ट्यूबवेल बंद हो गए हैं। इससे जल संकट गहरा गया है। नदियों के किनारे इस तरह से ट्यूबवेल के खराब होने से अफसरों की भी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


अल्लापुर में लोहा पार्क स्थित ट्यूबवेल शनिवार को खराब हो गया। उससे गंदा और बालू वाला पानी आ रहा था। इसके अलावा बीच-बीच में ट्यूबवेल पानी भी छोड़ दे रहा था। जांच में पता चला कि भूजल स्तर नीचे चला गया है, जिससे बोर खराब हो चुका है। अब इससे पानी नहीं मिलेगा। इससे कुछ दिन पहले अल्लापुर में तुलसी पार्क स्थित ट्यूबवेल बेकार हो गया था।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायत नागवासुकी मंदिर के पास लगे ट्यूबवेल की भी है। मंदिर के पास स्थित बड़ा ट्यूबवेल भी बालू वाला पानी देने लगा था। जांच में पता चला कि बोर बेकार हो चुका है। भूजल स्तर नीचे जाने की वजह से पानी ही नहीं मिल पा रहा है। इससे कुछ दूरी पर लगे ट्यूबवेल को भी पानी नहीं मिल पा रहा है और वह बेकार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे कीडगंज में भी मनकामेश्वर मंदिर के पास लगा बड़ा ट्यूबवेल भी बेकार हो गया है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता संभूषण का कहना है कि कीडगंज में एक और ट्यूबवेल बेकार हो गया है। उनका कहना है कि कीडगंज और अल्लापुर में तुलसी पार्क स्थित ट्यूबवेल को चालू करके जलापूर्ति की जा रही है। नए ट्यूबवेल के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। जमीन चिह्नित होने के बाद बोरिंग की जाएगी। नदियों के किनारे इस तरह से ट्यूबवेल के बोर खराब होने पर उन्होंने चिंता जताई। उनका कहना है कि आमतौर पर नदियों के किनारे भूजल स्तर इतनी तेजी से नीचे नहीं जाता है।


अत्यधिक दोहन से बढ़ी चिंता, स्टोर करें पानी

ट्यूबवेल से जलापूर्ति ठप होने के पीछे अत्यधिक दोहन को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। जलकल विभाग के अफसरों का कहना है कि जरूरत से अधिक पानी का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में लगातार ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं। इसकी वजह से तेजी से भूजल स्तर नीचे जा रहा है। अधिशासी अभियंता संभूषण का कहना है कि इस पर अंकुश लगाना होगा। लोगों से अपील है कि पानी स्टोर करके रखें। सीधे नल से पानी का उपयोग न करें। जल सरंक्षण को लेकर विभाग की ओर से जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि इसके लिए युवा सामाजिक सेवा संस्थान समेत अन्य संस्थाओं की मदद ली गई है। उनका कहना है कि दो प्रमुख नदियों के बीच में होने के बावजूद पानी को लेकर संकट चिंताजनक है। जल दोहन नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में समस्या बढ़ जाएगी।

टैगोर टाउन में प्रदूषित जलापूर्ति
 

टैगोर टाउन में पॉवर हाउस के पीछे फतेहपुर बिछुआ में गंदा पानी आने की शिकायत है। यहां के 50 से अधिक घरों में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मोहल्ले के राजीव दास का कहना है कि क्षेत्र में काफी दिन से गंदा पानी आ रहा है। शिकायत के बाद एक तरफ की पाइपलाइन को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद पानी साफ आने लगता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर यह समस्या शुरू हो जाती है। इन दिनों फिर से गंदा पानी आ रहा है। कृष्णा महाजन का कहना है कि पहले तो बालू युक्त पानी ही आता था, लेकिन अब बदबू भी है। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पार्षद आशीष द्विवेदी का कहना है कि टैगोर टाउन पावर हाउस स्थित ट्यूबवेल का बोर खराब हो गया है। इसकी वजह से बालू आ रही है। उसकी जगह पर दूसरा ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही समाधान की उम्मीद है, लेकिन इन दिनों प्रदूषित जलापूर्ति की भी शिकायत है। कहीं से नाले का पानी आ रहा है। जलकल के अफसरों से बात की गई है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। 

अल्लापुर, सोहबतियाबाग में जल संकट बरकरार

दो ट्यूबवेल खराब होने की वजह से अल्लापुर, न्यू सोहबतियाबाग समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में करीब 15 दिन से गंभीर जल संकट है। 15 दिन पहले तुलसी पार्क स्थित ट्यूबवेल बेकार हो गया था। अब लोहा पार्क स्थित ट्यूबवेल का बोर भी खराब हो गया है। इसकी वजह से इन दोनों ट्यूबवेल से जलापूर्ति बंद है। इस कारण अल्लापुर के संजय नगर, डंडिया चौराहा, शिवनगर कॉलोनी, माली चौराहा समेत कई मोहल्लों में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं और टैंकर से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। शिवपुरी मार्ग के बीडी यादव और संजय यादव का कहना है कि एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। माली चौराहे के हरिशंकर सिंह, चंद्रश्वेर आदि का कहना है कि तीन-चार दिन से बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। इसी तरह की शिकायत शिवनगर कॉलोनी के सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह सेंगर आदि की भी है। पार्षद शिवसेवक सिंह के साथ लोगों ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को ज्ञापन भी सौंपा और समस्या के जल्द समाधान की मांग की। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता से बात की और जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। ब्यूरो

रसूलाबाद, आजाद नगर में भी लोगों को नहीं मिल रहा पानी

रसूलाबाद, आजाद नगर, कुशवाहा बस्ती, एलआईजी कॉलाेनी, सैनिक कॉलोनी समेत मेहंदौरी के कई इलाकों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। यह समस्या चार दिन से बनी हुई है। पार्षद मीनू तिवारी ने मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि कई क्षेत्रों में चार दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने समाधान का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed