फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six to Shah in Prayagraj and PM Modi's arrival on May 8

प्रयागराज में छह को शाह और आठ मई को  पीएम मोदी का आने का कार्यक्रम 

Sat, 13 Apr 2019 09:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Six to Shah in Prayagraj and PM Modi's arrival on May 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty Images
छठे चरण के लिए 12 मई को होने वाले मतदान के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह मई को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनके प्रयागराज आने के दो दिन बाद आठ मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यहां आने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा द्वारा पीएम की चुनावी सभा परेड ग्राउंड में करवाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से अगले माह छह मई को प्रयागराज आने की सहमति जताई गई है। इसे लेकर इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल ने शाह के आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम करवाने की तैयारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही प्रत्याशी अमित शाह के साथ रोड शो कर सकतीं हैं। हालांकि इससे सिर्फ शहरी क्षेत्र ही कवर होगा। इस वजह से अमित शाह की एक सभा यमुनापार और एक सभा गंगापार में भी करवाने की तैयारी की जा रही है। उधर पीएम मोदी को लेकर कहा जा रहा है कि वह आठ मई को प्रयागराज आएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पीएम मोदी इस बार भी परेड ग्राउंड में रीता और केशरी के समर्थन में चुनावी सभा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बीच सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार रविवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रॉयल होटल सिविल लाइंस में आयोजित विजय युवा संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेें। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक डिप्टी सीएम वरिष्ठ जन मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय के चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed