{"_id":"66aea62b9fc89bdeee00e844","slug":"six-players-from-phulpur-will-showcase-their-talent-in-student-pro-league-allahabad-news-c-255-1-sald1007-103210-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर के छह खिलाड़ी स्टूडेंट प्रो लीग में बिखेरेंगे अपना जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर के छह खिलाड़ी स्टूडेंट प्रो लीग में बिखेरेंगे अपना जलवा
Sun, 04 Aug 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
नीरज कनौजिया, कबड्डी खिलाड़ी देवनहरी फूलपुर।
फूलपुर के छह कबड्डी खिलाड़ी गोवा लायंस, हरियाणा और गुजरात लायंस की टीम की ओर से मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। स्टूडेंट प्रो लीग में हिस्सा लेने के लिए वह हरियाणा के सोनीपत जाएंगे। इन खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। कबड्डी प्रशिक्षण संस्थान बाबूगंज के प्रशिक्षकों समेत परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
फूलपुर के देवनहरी निवासी नीरज कनौजिया पुत्र बुदुलराम कनौजिया, जुगनरायनपुर के दीपक भारतीया, बिगहिया गांव के विशाल बिंद पुत्र बबुल्ले बिंद, सेमरी गांव के विकास भारतीया पुत्र अमरजीत, बिगहिया गांव के रोहित भारतीया पुत्र सुरेंद्र भारतीया, रूदापुर के अमित बिंद पुत्र शिवाकांत का चयन हुआ है। कोच बिजलेश भारतीय व रामपाल ने इनके चयन पर खुशी जाहिर की है। चयनित खिलाड़ी अब 25 अगस्त से सोनीपत में होने वाले राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।