फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six officers of service cadre and four officers of Bench cadre promoted

Promotion : सेवा संवर्ग के छह और न्यायपीठ संवर्ग के चार अधिकारी पदोन्नत

Wed, 01 Feb 2023 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 09:59 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवा संवर्ग के छह और न्यायपीठ सेवा संवर्ग के चार अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस संबंध में महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Six officers of service cadre and four officers of Bench cadre promoted
प्रमोशन - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवा संवर्ग के छह और न्यायपीठ सेवा संवर्ग के चार अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस संबंध में महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना में अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ) को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, राजेन्द्र प्रसाद (लखनऊ), रमेश चंद्र यादव को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर, रूपेश कुमार, अर्चना श्रीवास्तव और संदीप श्रीवास्तव को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार कृष्ण कांत सिंह, राम मिलन को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, सुभाष चंद्र यादव, आलोक कुमार राय को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले समीक्षा अधिकारियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed