फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six new helipads to be built in Prayagraj, land to be marked

Prayagraj News: प्रयागराज में बनेंगे छह नए हेलीपैड, जमीन चिह्नित करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Six new helipads to be built in Prayagraj, land to be marked
लोक निर्माण विभाग की ओर से तहसील कोरांव, मेजा व करछना और विकासखंड मांडा, उरुवा व चाका में नए हेलीपैड बनाए जाने हैं। डीएम ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जमीनाें को चिह्नित करते हुए हेलीपैड बनाने का काम जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फार्मर रजिस्ट्रीकरण व फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के दिए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि से कहा कि खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में खराब प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा और उनके परिवारों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य की प्रतिदिन मुख्य विकास अधिकारी से समीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खनन विभाग की समीक्षा में इको सेंसिटिव जोन बनाए जाने के लिए जमीन को चिह्नित करने को कहा।

उन्होंने खनन अधिकारी को राजस्व बढ़ाए जाने व अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed