फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six named on the complaint of the deceased's father

Prayagraj News: मृतक के पिता की तहरीर पर छह नामजद

Thu, 19 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 19 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Six named on the complaint of the deceased's father
कोरांव के छापर हरदौन गांव में मंगलवार शाम जंगल में झाड़ियों के बीच पत्थर से दबा शव मिलने के बाद मंगलवार देर रात परिजन मान गए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को डाग स्कवाड और फाॅरेंसिक टीम ने घटना का निरीक्षण किया और मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मृतक जितेंन्द्र कुमार कोल (22) पुत्र लोलर निवासी छापर हरदौन कोरांव बीते तीन जनवरी से लापता था। मंगलवार को हरदौन जंगल में झाड़ियों के बीच पत्थर से दबा उसका शव मिला था। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तार तक शव देने से मना किया तो मंगलवार देर रात एसीपी मेजा और पूर्व विधायक के समझाने के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बुधवार को मृतक के पिता लोलर आदिवासी की तहरीर पर कोरांव पुलिस ने 6 आरोपियों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को डाग स्कवाड और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से नमूने संकलित किए। मृतक जितेंद्र का अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही बुधवार शाम को कर दिया गया।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। पिता की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। एसपी उपाध्याय, एसीपी मेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed