फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six hours of adulthood for the restoration of warden and teachers

वार्डन और शिक्षिकाओं की बहाली के लिए छह घंटे अड़ी रहीं छात्राएं

Fri, 27 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six hours of adulthood for the restoration of warden and teachers
लालगंज के सराय जानमती स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बर्खास्त वार्डन से चार्ज - फोटो : PRATAPGARH
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बर्खास्त वार्डन समेत चार कर्मचारियों की बहाली को लेकर छात्राएं छह घंटे अड़ी रहीं। बर्खास्त वार्डन व शिक्षिका भी विद्यालय से हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस के पहुंचने के बाद बर्खास्त कर्मचारी विद्यालय से बाहर निकले।
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय अफसरों ने छात्राओं को समझाबुझाकर किसी तरह छात्राओं को शांत कराया। नई तैनाती होने तक कस्तूरबा गांधी विद्यालय सांगीपुर की वार्डन को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

लालगंज के सराय जानमती स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आए हंगामा व छात्राओं को उकसा कर लामबंदी करने के मामले में यहां की वार्डन प्रतिभा कुशवाहा, फुल टाइम शिक्षिका जूही सिंह व प्रियंका तिवारी तथा रसोइया प्रीती को एसडीएम विनीत उपाध्याय की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को डीएम द्वारा सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी होते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश का अनुपालन कराने के लिए गुरुवार की सुबह नौ बजे लक्ष्मणपुर के बीईओ गौतम प्रसाद व नगर क्षेत्र की बीईओ सीमा गौतम लालगंज ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालय लालगंज पहुंचे। दोनों अफसरों के यहां पहुंचते ही नाटकीय घटनाक्रम शुरू हो गया।
आवासीय विद्यालय में मौजूद छात्राएं बर्खास्त वार्डन चारों कर्मचारियों की सेवा बहाल करने की मांग पर अड़ गई। छात्राओं ने अफसरों से दो टूक कह दिया कि यदि वार्डन व शिक्षिका को विद्यालय से हटाया गया तो वह भी स्कूल छोड़ कर चली जाएंगी। छात्राओं की यह बात सुनते ही अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर बर्खास्त वार्डन व शिक्षिका को अफसरों ने विद्यालय छोड़ने के लिए कहा तो वह भी तैयार नहीं हुई।
उनकी समझ में कुछ नहीं आया तो अफसरों ने सेवा समाप्त होने के बाद भी विद्यालय में जमी वार्डन व शिक्षिका को बाहर करने लालगंज कोतवाली से पुलिस बुला लिया। हालांकि पुलिस को बल प्रयोग नही करना पड़ा, समझाने बुझाने पर ही बर्खास्त कर्मचारी बाहर निकलने को तैयार हो गए। बर्खास्त वार्डन को चार्ज हस्तांतरित होने तक रोक लिया गया।
उनके जाने के बाद अफसरों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका ब्रेनवाश इस तरह किया गया था कि छह घंटे बाद छात्राएं विद्यालय में रहने का तैयार हुई। शाम चार बजे छात्राएं अपने हास्टल में नाश्ता पानी करने चली गई तो अफसरों ने वार्डन का चार्ज हस्तांतरित कराया। नई वार्डन की तैनाती होने तक सांगीपुर ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन ऐश्वर्यलक्ष्मी को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सेवा समाप्त किए जाने के बाद कर्मचारियों ने छात्राओं का ब्रेनवाश कर दिया गया था। जिससे छात्राएं उनकी बहाली की मांग पर अड़ी थीं। समझाबुझाकर किसी तरह छात्राओं को मनाया गया है। पुलिस को ऐहतियातन विद्यालय में बुलाया गया था। विद्यालय की स्थिति काफी हद तक संतोषजनक हो गई है।
गौतम प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी, लक्ष्मणपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed