फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six arrested for viral photos on social media by performing gun

असलहों के प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले छह गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 May 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for viral photos on social media by performing gun
arrested - फोटो : अमर उजाला
पूरामुफ्ती के हटवा गांव में असलहों का प्रदर्शन कर दहशत  फैलाने का मामला सामने आया है। हथियारों के साथ युवकों ने अपनी फोटो भी खिंचवाई। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हडक़ंप मचा। आननफानन में पुलिस ने आरोपी युवकों के साथ तीन लाइसेंस धारकों के खिलाफभी केस दर्ज कर लिया। इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


तस्वीरें एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसमें 25 से 30 साल के कुछ युवक पिस्टल, राइफल व अन्य हथियारों संग नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देखने से साफ है कि युवक हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद हडक़ंप मचा तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें पता चला कि तस्वीर में हथियारों संग दिख रहे युवक पूरामुफ्ती के हटवा गांव के हैं। जिन्होंने शिबली, शबीर, बैदुर के लाइसेंसी असलहों संग तस्वीर खिंचाई है।
विज्ञापन


यह भी पता चला कि तस्वीरों में दिख रहे युवक मो. मोनिश, अब्दुल हन्नान, मो. सैफ, मो. हमजा, मो. साकिर व मो. सातिफ व तीन अन्य हैं। जिसके पुलिस ने सभी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर लिया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। एसओ पूरामुफ्ती आशुतोष तिवारी का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि तस्वीर दो साल पुरानी है। इनमें से शिबली का लाइसेंस निरस्त हो चुका है जबकि शबीर व बैदुर के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed