फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sivakuti massacre: police giving scam in search of Jishan

शिवकुटी हत्याकांड: जीशन की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Sat, 12 Dec 2020 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sivakuti massacre: police giving scam in search of Jishan
Sivakuti massacre: police giving scam in search of Jishan
प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र में अवतार टाकीज के पास बृहस्पतिवार की रात हुए नीरज हत्याकांड में पुलिस ने मेंहदौरी के जीशान को नामजद किया है। इसके अलावा कई अज्ञात पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। जीशान ढाई साल पहले मारे गए वसीम का भतीजा है। जीशान समेत उसके घर के तमाम लोग फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में बृहस्पतिवार की रात ही कई जगह दबिश दी। परिवार के कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि जीशान समेत अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जोंधवल के रहने वाले नीरज जायसवाल की तेलियरगंज के आजाद मार्केट में कपड़े की दुकान थी। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंदकर बाइक से अपने भाई धीरज के साथ घर जा रहा था। अवतार टाकीज के पास कुछ लोगों ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायर कर उसकी हत्या कर दी थी। भाई धीरज ने मेंहदौरी के जीशान को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दरअसल, जीशान उसी वसीम का भतीजा है, जिसकी ढाई साल पहले सिर काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

हत्याकांड में अन्य लोगों के साथ नीरज को भी आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया था। उसे कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी। उसके बाद से वह दुकान पर बैठता था। घरवालों के मुताबिक वही दुश्मनी है। उस मामले में भी नीरज को फंसाया गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को शव सौंप दिया गया। शव घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को रसूलाबाद घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर शिवकुटी ने बताया कि जीशान की तलाश में रात से ही दबिश दी जा रही है। उसका मोबाइल बंद है। नंबर के आधार पर उसके लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed