फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sisters tied Rakhi to their brothers in district and central jail

Prayagraj News: जिला और केंद्रीय कारागार में बहनों ने भाइयों के बांधी राखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied Rakhi to their brothers in district and central jail
नैनी। जिला कारागार नैनी में महिला बैरक में बंद महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को जेल प्रशास
रक्षाबंधन पर जिला कारागार और केंद्रीय कारागार नैनी में बंद बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। वहीं, कई शिफ्ट में मुलाकात के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सुबह नौ बजे बहनों की मुलाकात का दौर शुरू हुआ जो शाम पांच बचे तक चलता रहा। जिन बहनों की मुलाकात पर्ची नहीं बनी थी, उनसे एप्लीकेशन लेकर मुलाकात कराई गई। वहीं, जिला जेल की महिला बैरक में बंद महिला बंदियों से उनके भाई राखी बंधवाने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला कारागार में सात शिफ्ट में 1045 बहनें और उनके साथ 380 बच्चे बंदियों से मिलने पहुंचे थे। जेल प्रशासन द्वारा बहनों को रक्षा सूत्र, रोली, मिष्ठान भी उपलब्ध कराया गया। परिसर के अंदर बने हॉल में शनिवार को बहनों की उनके भाइयों से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला कारागार में बंद चार बहनों और उनके सात भाइयों की जेल प्रशासन ने मुलाकात कराई। वहीं, मुलाकात करने आने वाली बहनों के लिए केंद्रीय कारागार नैनी के बाहर टेंट और कुर्सियों के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में 339 महिलाएं और 82 बच्चे मुलाकात करने पहुंचे थे। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह, जेलर आलोक कुमार, उप जेलर सौरभ सिंह यादव, उप जेलर सिमरन सोनी, विजय प्रसाद, उमर सिंह, सुशीला देवी, सुलेखा पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed