प्रयागराज: शादी से इनकार करने पर बहन की गोली मारकर हत्या, भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
Prayagraj Crime News : असरावल खुर्द में आशीष नामक युवक ने अपनी बहन शिवानी को गोली मार दी। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शिवानी की घर वाले शादी कराना चाहते थे, लेकिन शिवानी शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर शिवानी और उसके परिवार में झगड़ा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट इलाके के असरावल खुर्द में भाई ने शादी से इनकार करने पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मय गया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और तमंचा भी बरामद कर लिया है।
असरावल खुर्द में आशीष नामक युवक ने अपनी बहन शिवानी को गोली मार दी। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शिवानी की घर वाले शादी कराना चाहते थे, लेकिन शिवानी शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर शिवानी और उसके परिवार में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान शिवानी के भाई आशीष ने तमंचे से शिवानी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही शिवानी ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया और अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि परिवार में युवती की शादी कराने को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को भी झगड़ा हुआ था, जिसमें ये घटना हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।