{"_id":"5cbe1981bdec221454122389","slug":"sir-husband-did-wrong-work-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पति ने बेटी के साथ किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, पति ने बेटी के साथ किया गलत काम
Tue, 23 Apr 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज थाने में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां पहुंची महिला ने पति पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि घटना एक महीने पहले हुई लेकिन दहशत के चलते बेटी चुप रही। अब उसने जानकादी तो उसने शिकायत पुलिस से की। पुलिस का कहना है कि सुबह बच्ची के बयान के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
कौशाम्बी की रहने वाली महिला धूमनगंज के नीवा में रहती है। उसका पति शराब पीने का आदी है। सोमवार शाम थाने पहुंचकर महिला ने पति पर जो आरोप लगाए, उसे सुनकर पुलिसवाले भी स्तब्ध रह गए। बताया कि उसके पति ने करीब एक महीने पहले उसकी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी से कुछ भी बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। दहशत के चलते बच्ची चुपचाप रही। हालांकि घटना के बाद से ही वह काफी गुमसुम सी रहने लगी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि जब उसने बेटी से इसकी वजह पूछी तो वह रोने लगी। उसने आपबीती बयां की तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने थाने मेें पहुंचकर मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पता चला है कि महिला व उसके पति के बीच अक्सर झगड़ा होता है। ऐसे में बच्ची के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि रात होने के कारण बच्ची को थाने नहीं बुलवाया गया। महिला से कहा गया है कि सुबह वह बच्ची को लेकर थाने आए। बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन