फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Singla and Company will build a steel bridge on Ganga for Rs 25 crore, preparations to start work after flood

Prayagraj : सिंगला एंड कंपनी 25 करोड़ में बनाएगी गंगा पर स्टील पुल, बाढ़ के बाद काम आरंभ कराने की तैयारी

Mon, 05 Aug 2024 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 02:35 PM IST
सार

फाफामऊ में सिक्सलेन ब्रिज के विकल्प के तौर पर गंगा पर स्टील सेतु का निर्माण नवंबर तक पूरा होगा। इस सेतु के निर्माण की जिम्मेदारी सिंगला एंड कंपनी को दी गई है। बाढ़ के बाद इस सेतु के निर्माण का काम आरंभ होगा।

विज्ञापन
Singla and Company will build a steel bridge on Ganga for Rs 25 crore, preparations to start work after flood
स्टील ब्रिज। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में संगम की राह सुगम बनाने के लिए गंगा पर सिक्स लेन पुल के विकल्प के तौर पर स्टील पुल के निर्माण का एनएचएआई ने खाका खींच लिया है। स्टील सेतु का निर्माण दो महीने के भीतर होगा। इसके लिए एलाइनमेंट जल्द ही पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


फाफामऊ में सिक्सलेन ब्रिज के विकल्प के तौर पर गंगा पर स्टील सेतु का निर्माण नवंबर तक पूरा होगा। इस सेतु के निर्माण की जिम्मेदारी सिंगला एंड कंपनी को दी गई है। बाढ़ के बाद इस सेतु के निर्माण का काम आरंभ होगा। महाकुंभ की सबसे बड़ी स्थायी परियोजनाओं में से एक दो हजार करोड़ रुपये की लागत वाले सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण पूरा न होने के बाद विकल्प के तौर पर स्टील सेतु बनाया जा रहा है। इस सेतु के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक गंगा पर छह सौ मीटर लंबे स्टील सेतु के निर्माण का काम बाढ़ उतरने के बाद अक्तूबर में आरंभ होगा। इस सेतु को दो महीने में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सिंगला एंड कंपनी को स्टील सेतु बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। सिक्स लेन सेतु का निर्माण भी यही कंपनी करा रही है। ऐसे में समयबद्ध तरीके से इस कंपनी को काम पूरा कराने के लिए कहा गया है। - नुसरुल्लाह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट सिटी में पहली बार बनेगी अखाड़ा गैलरी

प्रयागराज। दुनिया की सबसे बड़ी टेंट सिटी में अखाड़ा गैलरी आकर्षक का केंद्र बनेगा। महाकुंभ में इस बार दुनिया की सबसे बड़ी टेंट सिटी स्थापित होगी। चार हजार हेक्टेयर में बसने वाली इस टेंट सिटी में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को प्रदर्शित करने की तैयारी है। इसमें कुंभ व्याख्या गैलरी के साथ ही पहली बार अखाड़ा गैलरी स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed