{"_id":"57b75ba74f1c1b29156ec456","slug":"sindhu-party-celebrating-the-silver-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधू को रजत पदक मिलने पर मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधू को रजत पदक मिलने पर मना जश्न
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
allahabad
इलाहाबाद। ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के रजत पदक हासिल करने पर संगमवासियों ने शुक्रवार की रात को खूब जश्न मनाया। मैच समाप्ति के बाद उन्होंने पटाखे छुड़ाए और मिठाइयां बांटी।
इसके पूर्व सिंधू के गोल्ड मेडल जीतने को लेकर दिन भर खेल प्रेमियों की ओर से तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे। हर किसी ने कामना की कि सिंधू देश के लिए गोल्ड मेडल लाएं। शाम को मैच शुरू होते ही लोग टीवी सेट्स से चिपके रहे और सिंधू के हर अंक पर तालियां बजाते रहे। हालांकि सिंधू गोल्ड मेडल विजेता नहीं बन सकीं लेकिन उन्होंने बेहतरीन खेल से उन्होंने खेल प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई। इसीलिए उनके उपविजेता बनने पर जश्न मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। आरएसओ संजय शर्मा एवं बैडमिंटन कोच प्रदीप तिवारी समेत तमाम खिलाड़ियों ने कहा, उनकी जीत से जोश बढ़ा है। बेटियां आगे भी ऐसे ही कमाल दिखाती रहेंगी।