फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Simply crushed by the death of the young man , organically

बस से कुचल कर युवक की मौत, बवाल

Mon, 05 Sep 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरौत/ हंडिया। इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर चकमदा गांव के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार बस से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। परेड मैदान में आयोजित बसपा की रैली से लौट रही बस हादसे के बाद वाराणसी की ओर भाग निकली। युवक की मौत से भड़के लोगों ने रैली से लौट रहे वाहनों पर पथराव करते हुए चक्काजाम कर दिया। पथराव में एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में बैठे बसपा समर्थकों ने भी पथराव कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे तो हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। खबर पाकर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा तो जाम खुला और एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ। 

हंडिया में उपरदहा गांव निवासी गंगाराम गुप्ता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसके चार बेटों में छोटा लवकुश उर्फ बादल गुप्ता (18) रविवार शाम साइकिल से गेहूं रखने आटा-चक्की जा रहा था। चकमदा गांव के सामने जीटी रोड पर बसपा की रैली से लौट रही तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी साइकिल में टक्कर मारी। लवकुश सड़क पर गिरा तो बस ने उसे रौंद दिया। चालक बस लेकर वाराणसी की ओर भाग गया। बस ड्राइवर की लापरवाही से हुए हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोग ईंट-पत्थर लेकर सड़क पर आ गए। रैली से लौट दूसरे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। वाहनों में बैठै बसपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे तो जीटी रोड पर यातायात ठप हो गया। बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा। तब जाकर जाम खुला। लगभग एक घंटे बाद जीटी रोड पर आवागमन सामान्य हुआ। उधर, अनहोनी की खबर लवकुश के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-कलपते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पुलिस शव सीएचसी भेज चुकी थी। बेटे का शव देखकर गंगाराम और सोनपत्ती देवी अचेत हो गईं। लवकुश की मौत से भाइयों और बहन को गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed