{"_id":"2a208272be79e49ce9e12d4dbca18b22","slug":"silence-is-a-magnificent-example-of-indian-art-miniatures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कला साधना का अनुपम उदाहरण है लघुचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कला साधना का अनुपम उदाहरण है लघुचित्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को पं. बृज मोहन व्यास स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत कला समीक्षक और अहमदाबाद के लालाभाई दौलतभाई संग्रहालय निदेशक प्रो. रतन परिमू का व्याख्यान हुआ। कहा कि भारतीय लघुचित्रों में भारतीय संस्कृति के मौन रूप से संरक्षित करने का जैसा प्रयास कलाकारों ने किया वह भारतीय कला साधना का अनुपम उदाहरण है।
प्रो. परिमू ने खोजी गई रामायण के पहाड़ी शैली में निर्मित रेखाचित्रों में अभिव्यक्त किए गए अयोध्या कांड के संपूर्ण कथानक को विवेचित करते हुए यह दिखाया कि भारतीय कला और कथानक, भाव और रस रेखाओं को स्थूलता और सूक्ष्मता के माध्यम से इस प्रकार से पिरोए गए हैं, जिन्हें देखकर किसी फिल्म की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि इस व्याख्यान में प्रस्तुत चित्रों को देखकर न केवल राम के आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप का बोध होता है, बल्कि तत्कालीन प्रजा में राजा के प्रति समर्पण और निष्ठा का भी ज्ञान होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश मिश्रा, संयोजन डॉ. संजू मिश्रा और आभार ज्ञापन डॉ. सुनील गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रो. केबी पांडेय, प्रो. अमर सिंह, प्रो. वीडी मिश्र, प्रो. शिव गोपाल मिश्र, प्रो. मानस मुकुल दास, प्रो. हरिदत्त शर्मा, प्रो. अनामिका राय, शैलेंद्र कपिल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।