फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Signal broke 'll get back police

सिग्नल तोड़ा तो पीछे पड़ जाएगी पुलिस

Sun, 03 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 03 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Signal broke 'll get back police
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिग्नल तोड़ा, तीन सवारी बैठाई या हेलमेट नहीं लगाया तो बच नहीं पाएंगे। नियम तोड़ने वाले अगले चौराहे से पहले दबोच लिए जाएंगे। शहर के 72 प्रमुख चौराहों पर बाइक के साथ यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो नियम तोड़ने वालों को दौड़ाकर पकड़ लेंगे। इसके लिए एसएसपी वीपी श्रीवास्तव ने आर्म्ड पुलिस से 60 जवानों को ट्रैफिक पुलिस में भेज दिया है। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस को 40 और सिपाही तथा 200 होमगार्ड मिलेंगे। होमगार्ड के लिए एसएसपी प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी ने यातायात व्यवस्था का हाल जानने के लिए शनिवार को मेयोहाल, बालसन, धोबीघाट, सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर, लोक सेवा आयोग, एकलव्य, हॉट स्टफ, पीवीआर समेत एक दर्जन से अधिक चौराहों का निरीक्षण किया। मेयोहाल, धोबीघाट पर तो लोग लालबत्ती का पालन करते दिखे, लेकिन अन्य चौराहों की स्थिति ठीक नहीं थी। अति व्यस्त मेयोहाल, बालसन चौराहों पर पुलिस वाले भी काफी कम थे। बालसन चौराहे पर चार सिपाही और चार होमगार्ड दिन में तैनात थे, जबकि वहां आवश्यकता 10 सिपाही, 20 होमगार्ड और दो टीएसआई की है। मेयोहाल चौराहे पर भी यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या दोगुनी की जाएगी। एसएसपी ने एसटी ट्रैफिक राजकमल यादव को खराब ट्रैफिक लाइट को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन



अब चौराहों से बाईं ओर जाने वालों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। 72 चौराहों पर लेफ्ट फ्री कॉरीडोर बनेगा और बोर्ड भी लगेगा। कॉरीडोर को बैरीकेडिंग से कवर किया जाएगा। इसके लिए प्लास्टिक के तीन हजार बैरीकेट खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के पास वीडियो कैमरा भी होगा। सिपाही नियम तोड़ने वालों की रिकार्डिंग करेगा। नो पार्किंग में खड़े वाहनों की भी रिकार्डिंग करवाई जा रही है और चालान चस्पा किया जा रहा है। एक माह के दौरान दो हजार से अधिक चालान चस्पा किए गए। प्रतिदिन दो दर्जन वाहनों को सीज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed