सिद्धार्थनाथ सिंह बोले - पहले माफिया जमीन पर कब्जा करते थे, आज उसी जमीन पर फैक्ट्री लग रही है
उन्होंने कहा कि किसानों के सामने उर्वरक और ईंधन की कमी से कई तरह कठिनाई आती हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान बायोगैस संयंत्र की स्थापना से हो सकता है। कहा कि माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर ही गोबर गैस प्लांट लगाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को शहर पश्चिमी विधानसभा के मंदरी गांव में ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले गोबर गैस प्लांट का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा कि बायोगैस संयंत्र की स्थापना से गांव के गरीब, निर्बल एवं बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि यहां पांच गांव के तकरीबन दो हजार पशुओं का गोबर आदि संयंत्र में डाला जाएगा। इससे जो गैस प्राप्त होग उसका उपयोग सीएनजी, कुकिंग सप्लाई गैस, बिजली एवं जैविद खाद प्राप्त होगी। यहां तकरीबन 600 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से कुकिंग गैस की सप्लाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों के सामने उर्वरक और ईंधन की कमी से कई तरह कठिनाई आती हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान बायोगैस संयंत्र की स्थापना से हो सकता है। कहा कि माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर ही गोबर गैस प्लांट लगाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को ही कटहुला में राजकीय औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला रखी। वहां उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
शहर पश्चिमी के युवाओं को अन्य शहरों में की ओर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें अपने ही घर के पास रोजगार उपलब्ध होंगे। शहर पश्चिमी में जहां पहले माफिया जमीनों को हड़पते थे, आज उन्हीं जमीनों पर फैक्ट्री लगने जा रही है। इस अवसर पर खादी बोर्ड के सदस्य रमा शंकर शुक्ल, उपायुक्त उद्योग एके चौरसिया, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार यादव, सुरेश पासी, राजू राय आदि मौजूद रहे।