फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Siddharthaath strict on attack on BJP councilor, warned to give SSP

भाजपा पार्षद पर हमले पर सिद्धार्थनाथ सख्त, बोले-एसएसपी को दे दी है चेतावनी

Sun, 07 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Siddharthaath strict on attack on BJP councilor, warned to give SSP
Siddharthaath strict on attack on BJP councilor, warned to give SSP
कैबिनेट मंत्री बोले- एसएसपी को दे दी है चेतावनी
विज्ञापन

घायल पार्षद से मिलने एसआरएन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
मीडिया से बातचीत में दिखाए कड़े तेवर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में बम-गोलियों से हमले में घायल भाजपा पार्षद शिवकुमार से मिलने से सूबेे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एसआरएन अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पार्षद से हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने एसएसपी को चेतावनी दे दी है। मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री दोपहर ढाई बजे के करीब एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यहां भर्ती जख्मी पार्षद शिवकुमार से मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। अस्पताल से बाहर निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से बातचीत में कड़े तेवर दिखाए। कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने एसएसपी से खुद बात की। उनसे स्पष्ट कहा कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए, ऐसा नहीं है तो यह ठीक नहीं है। मंत्री ने साफ कहा कि उन्होंने एसएसपी को वार्निंग दे दी है। कहा कि प्रयागराज में जो हालात हैं, उसे सुधारने के लिए जल्द कड़े कदम उठाने होंगे। ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत के सवाल पर उनका कहना है कि इस पर बातचीत की जा रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पाने के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी या अधिकारी हैं, उनमें भी विशेष रूप से प्रयागराज के अंदर, यदि उनको लगता है कि वह बगैर जवाबदेही के छूट जाएंगे तो वह गलत समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने हाल में ही 200 से अधिक लोगों को निलंबित किया है। बता दें कि घटना के बाद अस्पताल पहुंचीं मेयर अभिलाषा गुप्ता ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के दावों की खुली पोल
उधर पार्षद पर जानलेवा हमले के मामले की पार्षद व कांग्रेसी पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। शनिवार को तेलियरगंज में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि पर खुलेआम इस तरह हमला होने से कानून व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है। 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली को दर्शाने के लिए काफी है। उन्होंने पार्षद को सुरक्षा देने की मांग की है। इस दौरान अशोक सिंह, मुमताज अंसारी, रंजन, अल्पना, तस्लीमुद्दीन, जिया उबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed