फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SI RPF hit by a car of mafia

नकल माफिया ने आरपीएफ के एसआई को मारी कार से टक्कर

Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन के पास रेलवे की परीक्षा में नकल कराने वाले दो लोगों ने अपनी कार से आरपीएफ के एसआई को टक्कर मार दी। इसके बाद भी आरपीएफ कर्मियों ने कार में बैठे नकल माफियाओं को खदेड़ा तो कार चालक ने एक रिक्शे वाले को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार का बंफर टूट गया फिर नकल माफिया कार छोड़कर भाग निकले। इस मामले में रेलवे की ओर से आरपीएफ एसआई को टक्कर मारने वाले दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन की आरपीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस बस स्टेशन के पास कुछ नकल माफिया परीक्षार्थियों से रेलवे परीक्षा पास कराने की एवज में रुपये लेने आ आए हैं। नकल माफियाओं ने एक परीक्षार्थी से छह लाख रुपये मंगाए हैं। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ एसआई एसएन पाटीदार जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ टीम के पहुंचते ही दो युवक उन्हें देखकर कार में बैठ गए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने आरपीएफ एसआई को कार से टक्कर मार दी। इससे उनके पैर में चोट आ गई। यह देख एसआई के साथ में आए अन्य आरपीएफ जवानों ने कार का पीछा किया। इस बीच कार चला रहे युवक ने एक रिक्शे को ठोक दिया। जिससे कार का बंफर टूट गया। इसके बाद दोनों युवक कार छोड़कर भाग निकले। कार से आरपीएफ ने एक आधार कार्ड एवं एक वोटर आईकार्ड बरामद किया। दोनों ही कार्ड बिहार के भभुआ जिले के निवासी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के हैं। लोगों ने बताया कि जो व्यक्ति कार चला रहा था उसकी फोटो आधार कार्ड में लगी फोटो वाले व्यक्ति से मिल रही है। आरपीएफ इलाहाबाद जंक्शन के प्रभारी पीके राणा ने बताया कि रेलवे ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed