फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shyama Charan arrived in the council , did not get a chance to speak

गोष्ठी में पहुंचे श्यामा चरण, बोलने का नहीं मिला मौका

Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shyama Charan arrived in the council , did not get a chance to speak
पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सोमवार को इलाहाबाद में आयोजित केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम से स्थानीय सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने भले ही दूरी बना रखी हो, लेकिन मंगलवार को ऐसा नहीं हुआ। यहां एनसीजेडसीसी में आयोजित अधिवक्ता संगोष्ठी में सांसद श्यामा चरण गुप्ता पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम के दौरान वहां रहे। हालांकि उन्हें यहां मंच से बोलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को इलाहाबाद में विद्युत आपूर्ति को मजबूत बनाने के दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय एकीकृत बिजली विकास योजना का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल द्वारा हुआ। यह कार्यक्रम शहर पश्चिम, शहर उत्तरी, फूलपुर, सोरांव, फाफामऊ विधानसभा में आयोजित हुआ। इसके अलावा मेजा में एनटीपीसी के पावर प्लांट का भी निरीक्षण था। लेकिन इन सभी कार्यक्रमों में सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने शिरकत नहीं की। कार्यक्रम में शामिल न होने की सांसद से वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी कार्यक्रम का बुलावा नहीं आया था।

विज्ञापन

इस बीच सांसद श्यामा चरण सोमवार की रात सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भाजपा नेताओं की बैठक में  भी शामिल नहीं हुए। उनका किसी भी कार्यक्रम में शामिल न होना खासा चर्चा का विषय रहा। चर्चा इस बात की भी रही कि इलाहाबाद और फूलपुर के सांसद में कुछ अनबन हो गई है। उधर मंगलवार को एनसीजेडसीसी में गोष्ठी हुई तो उसमें सांसद श्यामा चरण गुप्ता समय से पहुंच गए। इस दौरान कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर भी शामिल हुए। हालांकि इस कार्यक्रम में श्यामा चरण गुप्ता को बोलने का मौका नहीं मिला। इस बारे में फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि उनके और श्यामा चरण गुप्ता के बीच किसी भी तरह की अनबन नहीं है। कहा कि मेरे और उनके संबंध काफी मधुर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed