फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SHUATS University: Recruitment advertisement on 43 posts removed without last date

SHUATS University : 43 पदों पर बिना अंतिम तिथि के ही निकाल दिया भर्ती विज्ञापन

Tue, 07 Feb 2023 06:02 AM IST
विनोद सिंह आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज
आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 06:02 AM IST
सार

शुआट्स विश्वविद्यालय में 69 शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामले में कदम-कदम पर खेल हुआ। अंधेरगर्दी का आलम यह रहा कि कई पदों पर विज्ञापन बिना अंतिम तिथि के ही निकाल दिया गया। इन विज्ञापनों में कटऑफ दिनांक का जिक्र नहीं किया गया।

विज्ञापन
SHUATS University: Recruitment advertisement on 43 posts removed without last date
Prayagraj News : shuats - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुआट्स विश्वविद्यालय में 69 शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामले में कदम-कदम पर खेल हुआ। अंधेरगर्दी का आलम यह रहा कि कई पदों पर विज्ञापन बिना अंतिम तिथि के ही निकाल दिया गया। इन विज्ञापनों में कटऑफ दिनांक का जिक्र नहीं किया गया। इसके अलावा साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर तक जारी करने की जरूरत नहीं समझी गई। उपरोक्त तथ्याें के आधार पर ही इस खेल का खुलासा हुआ। इसके बाद एसटीएफ की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि 69 प्रोफेसरों, असिस्टेंट प्रोफेसरों व एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति में गड़बड़ियों की शिकायत की जांच हुई तो जांचकर्ता भी हैरान रह गए। कदम-कदम पर अनियमितताएं मिलीं। चहेतों को तैनाती देने के लिए नियम ताक पर रख दिए गए। यहां तक कि भर्ती प्रक्रिया के मूलभूत नियमों का भी पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन


निर्धारित तरीके से विज्ञापन तो नहीं ही निकाला गया, इसमें कई अहम जानकारियों का लोप कर दिया गया। यहां तक कि विज्ञापन में आवेदन की अंतिम तिथि का ही उल्लेख नहीं किया गया। जबकि विवि की भर्ती प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रार कार्यालय में ऑनलाइन या डाक से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने से कम से कम 15 दिन की होगी। सूत्रों का कहना है कि कुल 69 पदों में से 43 पद ऐसे रहे, जिनके लिए जारी विज्ञापन में अंतिम तिथि का उल्लेख नहीं किया गया था। इसके अलावा जो विज्ञापन जारी भी हुए, वह नियमानुसार दो प्रख्यात समाचार पत्रों में नहीं दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न कॉल लेटर भेजे, न ही नियुक्ति आदेश

जांच के दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि भर्ती प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण नियम कॉल लेटर व नियुक्ति आदेश भेजे जाने के संबंध में भी कार्यवाही नहीं हुई। जबकि विवि की भर्ती नियमावली में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को डाक या ईमेल के जरिये निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले कॉल लेटर भेजे जाने चाहिए। इसके अलावा यह भी उल्लेखित है कि चयन के बाद नियुक्ति पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से तैयार किया जाएगा।

पांच पदों पर बिना आवेदन नियुक्ति

सूत्रों का कहना है कि चिह्नित 69 में से पांच पद ऐसे रहे, जिनमें बिना आवेदन पत्र के ही चयन की बात सामने आई। चयनित शिक्षकों के आवेदन पत्र जांच टीम को मिले ही नहीं। ऐसे में बिना आवेदन के ही नियुक्ति प्रदान करना नियुक्ति प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। जिन चयनितों की पत्रावली में आवेदन पत्र नहीं पाया गया, इनमें प्रोफेसर डाॅ. चंद्रकांत शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेश मार्कस समेत अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed