फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shringverpurdham: Tricolor waved proudly in the waves of Ganga, Ganga Tiranga Yatra taken out

श्रृंग्वेरपुरधाम : गंगा की लहरों में शान से लहराया तिरंगा, निकाली गई गंगा तिरंगा यात्रा

Fri, 16 Aug 2024 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

श्रृंग्वेरपुरधाम के श्रीरामघाट में श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर देशभक्त नौका में सवार हुए। इसके पहले तीन रंगों से नौका को सजाया गया। फूलों की माला को नौका में पिरोकर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा की लहरों में तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।

विज्ञापन
Shringverpurdham: Tricolor waved proudly in the waves of Ganga, Ganga Tiranga Yatra taken out
श्रृंगवेरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई गंगा तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि श्रृंग्वेरपुरधाम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन गुरुओं की परंपरा के अनुसार वैदिक विधि विधान से तिरंगे का पूजन किया गया। श्रृंग्वेरपुरधाम के श्रीरामघाट में श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर देशभक्त नौका में सवार हुए। इसके पहले तीन रंगों से नौका को सजाया गया। फूलों की माला को नौका में पिरोकर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा की लहरों में तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।

विज्ञापन


क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए शहीद हुए वीरों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति गीत नौका पर गाए गए। मेरे देश के वीरों, मेरा रंग दें बसंती चोला, तिरंगे के लिए बलिदान हो जाना जैसे देश भक्ति गीत गूंजते रहे। इंकलाब जिंदाबाद, जय हिन्द, जय भारत और भारत माता के जयकारे गुंजायमान रहे। श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा गंगा में श्रीरामघाट पर निकाली गई।

विज्ञापन

Shringverpurdham: Tricolor waved proudly in the waves of Ganga, Ganga Tiranga Yatra taken out
श्रृंगवेरपुर में गंगा तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

तिरंगा यात्रा का मनोरम दृश्य देखकर श्रद्धालु एवं पर्यटक अपने मोबाइल और कैमरो मे गंगा तिरंगा यात्रा की तस्वीरे कैद करते नजर आए। चारों तरफ तिरंगे की लहर से ग्रामीणों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि गंगा तिरंगा यात्रा विगत दो वर्षों से निकाली जा रही है। जिसे देखने के लिए ग्रामीण गंगा तट पर आने लगे हैं। इसके साथ पीएसी के जवानो ने गंगा तिरंगा यात्रा में सहयोग प्रदान किया है। श्रृंग्वेरपुरधाम पीठाधीश्वर महंत रामप्रसाद दास शास्त्री महाराज के द्वारा श्रीराम विश्राम आश्रम में तिरंगे को फहराया गया। कंकाल काली के महंत मानस बाबा के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष पप्पू त्रिपाठी, महामंत्री सुरेन्द्र पुष्पकार, उपाध्यक्ष कल्लू बाबा, निर्मल बाबा, मुन्ना सोनी, मनोज त्रिपाठी, वैभव मिश्र आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed