फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Ram Lalla of Ayodhya will be seen in Maha Kumbh

Prayagraj News: महाकुंभ में होंगे अयोध्या के श्रीरामलला के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Lalla of Ayodhya will be seen in Maha Kumbh
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के अलौकिक दर्शन करने का भी सौभाग्य मिलेगा। परेड मैदान में अयोध्या स्थित राम मंदिर के थीम पर दो करोड़ की लागत से 100 वर्गमीटर में भव्य प्रतीकात्मक मंदिर बन रहा है। कोलकाता के 70 कारीगर इसे अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण की देखरेख कर आंध्र प्रदेश से आए स्वामीजी ने बताया कि इसे बिल्कुल अयोध्या स्थित राम मंदिर की तरह बनाया जाएगा। इसके लिए आंध्र प्रदेश से 14 ट्रक सामान लाया गया है। मंदिर को बांस, लकड़ी की पटरी, फाइबर और फोम क्राफ्ट की मदद से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 100 पिलर भी लगाए जाएंगे। स्वामीजी ने बताया कि मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए 3000 छोटे-छोट रंगीन बल्ब लगाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि मंदिर बनाने में करीब दो करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा। मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए टिकट की व्यवस्था होगी, जिसका मूल्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed