{"_id":"5eadbd98a75c5b30ac150466","slug":"shramik-express-passed-by-the-station-and-the-soldiers-greeted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जंक्शन से गुजरी श्रमिक एक्सप्रेस तो जवानों ने किया अभिवादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जंक्शन से गुजरी श्रमिक एक्सप्रेस तो जवानों ने किया अभिवादन
Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तमाम प्रांतों में फंसे मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं स्पेशल ट्रेनों में से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन से गुजरी। सुबह 9.15 बजे के आसपास ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से गुजरी। इस दौरान वहां तैनात आरपीएफ जवानों ने ताली बजाकर उसमें सफर करे यात्रियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जयपुर से पटना के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेन मई दिवस के अवसर पर जयपुर से शुक्रवार की रात चली, जो आगरा फोर्ट के रास्ते, कानपुर होते हुए सुबह 9.15 बजे जंक्शन से गुजरी। ट्रेन आने के पूर्व ही प्लेटफार्म नंबर चार पर आरपीएफ जवान कतारबद्ध खड़े हो गए। इस दौरान ट्रेन आई तो आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह, एसआई अमित द्विवेदी आदि ने जवानों के साथ ट्रेन में सफर कर रहे मजदूरों का अभिवादन ताली बजाकर किया। उधर रात में भी जबलपुर से जम्मूतवी के लिए आर्मी स्पेशल ट्रेन आने की भी बात रेल अफसरों ने कही।