{"_id":"5d827f00c4af9284d496b8e2c1772468","slug":"showers-enjoyed-by-urbanites-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों ने फुहारों का लुत्फ उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों ने फुहारों का लुत्फ उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। दिन में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरियों को शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से राहत मिल गई। बारिश देर रात तक जारी रही। इससे तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरकर बृहस्पतिवार के 35.5 डिग्री के मुकाबले 33.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि रात का तापमान स्थिर रहा। रात का तापमान 27.6 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। आर्र्दता भी बृहस्पतिवार की तरह 92 फीसदी रिकार्ड की गई। न्यूनतम आर्द्रता में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
सुबह से ही पूरब की हवाएं घने बादलों के साथ बारिश का झाेंका साथ लेकर आईं, इसके चलते सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छटे तो चटख धूप निकल आई। इससे शहरियों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी, लेकिन पुरवइया के दबाव से आधा घंटा बारिश के बाद शाम पांच बजे से फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। रात आठ बजे से देर रात तक कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बरसात से शहर के कई इलाकों में जल जमाव हो गया। इससे शहरियों को आने-जाने में परेशानी भी हुई। शहर के कई इलाकों में बिजली की समस्या भी रही।