फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shot friend saying you are a traitor

Prayagraj News: तू गद्दार है...कहते हुए दोस्त को मार दी गोली

Sun, 31 Dec 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 31 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shot friend saying you are a traitor
सोरांव थाना क्षेत्र के कजियानी हाईवे के पास शुक्रवार देर रात चोरी की बाइक का खुलासा करने पर युवक ने अपने दोस्त को ''तू गद्दार है'' कहते हुए गोली मार दी। उसके बाद उसे हाईवे के किनारे फेंक कर भाग गए। गोली युवक के बाएं पीठ पर लगी है। पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के लीलापुर थाने के दुल्हेपुर गांव निवासी किसान रामबहादुर पटेल का बेटा संदीप गुजरात में ट्रक पर खलासी का काम करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ है। संदीप ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सोरांव के कजियानी गांव निवासी मित्र साहिल से मिलने कजियानी गांव के सामने हाईवे पर गया था। इस दौरान साहिल ने मुझे लेने के लिए निखिल नाम के लड़के को बाइक से भेजा था। संदीप ने जिस बाइक को निखिल लेकर आया था उसे चोरी की बता दी। यह बात साहिल को पता चली तो वह नाराज हो गया। उसने बाइक लेकर स्माईलपुर चौराहे पर बुलाया। वहां साहिल का दोस्त सत्तार भी था।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे सभी लोग कजियानी हाईवे स्थित ब्रिज के पास पहुंचे। इसी दौरान साहिल पीछे से संदीप के पीठ में गोली मार दिया और कहा तू गद्दार है बाइक चोरी की बात तुमने निखिल से क्यों बताई। इसके बाद साहिल और सत्तार ने उसे घायल अवस्था में रात करीब एक बजे हाईवेे के किनारे फेंककर भाग गए। सूचना पर नवाबगंज पुलिस पहुंची और उसे कौड़िहार सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसीपी सोरांव पंकज लवानिया ने बताया कि घायल संदीप को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेल देखा जा रहा है। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed