{"_id":"5f89fd408ebc3e1a242d25a8","slug":"shops-closed-businessmen-protest-against-smart-road-in-katra-city-desk-news-ald289175285","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा में स्मार्ट सड़क के खिलाफ बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा में स्मार्ट सड़क के खिलाफ बंद रहीं दुकानें, व्यापारियों का धरना
Sat, 17 Oct 2020 04:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
लाल निशान के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
कटरा में स्मार्ट सड़क के लिए लगाए गए लाल निशान के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मनमोहन पार्क से इविवि मार्ग स्थित करीब 60 दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारियों ने धरना दिया। चेतावनी दी कि सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई 24 से 18 मीटर नहीं की जाती तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रस्ताव पर मनमोहन पार्क तक पीडीए स्मार्ट सड़क बनाने की तैयारी में हैं। प्रस्ताव के मुताबिक यहां सड़क की चौड़ाई 24 मीटर की जाएगी। यानी डिवाइडर के बीच से दोनों तरफ 12-12 मीटर की लेन होगी। यहां बिजली के तार भूमिगत करने के साथ पाथवे निर्माण की भी योजना है।
कटरा के पार्षद आनंद अग्रवाल के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण प्रस्ताव के लिहाज से लाल निशान लगाए गए हैं। ऐसे में तो सौ से अधिक मकानों का अग्र भाग ध्वस्त किया जाएगा। व्यापारी तोड़फोड़ की आशंका से परेशान हैं। कई व्यापारियों की दुकानों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। परेशान व्यापारियों ने पीडीए वीसी से मुलाकात कर व्यथा सुनाई और प्रस्तावित योजना में संशोधन की मांग की है।
सुनवाई न होने पर सड़क पर उतरे
रोज-रोज की नापजोख और मौखिक चेतावनी से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को बंदी का एलान किया था। शुक्रवार को सुबह से दुकानों को बंद कर व्यापारी इविवि चौराहे पर जुटे। यहां व्यापारियों ने धरना देकर सड़क चौड़ीकरण का विरोध करते हुए ध्वस्तीकरण रोकने की मांग उठाई। धरना स्थल पर पार्षद आनंद अग्रवाल, नंद किशोर जायसवाल, दीपक गुप्ता, सुभाष केसरवानी, अतुल चौधरी, बॉबी सोनी, प्रदीप प्रमाणिक, विभूति द्विवेदी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन बंदी स्थगित
कटरा के व्यापारियों ने शुक्रवार रात जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। सड़क चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्तीकरण की आशंका से परेशान व्यापारियों ने कम यातायात वाली इस सड़क की चौड़ाई कम कर राहत देने की मांग रखी। व्यापारियों की अगुवाई कर रहे पार्षद आनंद अग्रवाल ने बताया कि डीएम ने आश्वासन दिया है कि किसी के साथ अन्याय नही होगा। पीडीए और स्मार्ट सिटी के अफसरों से बात कर व्यापारियों के साथ आम लोगों के हित में न्यायोचित निर्णय के बाद सहमति से ही कोई कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों के मुताबिक डीएम के आश्वासन पर फिलहाल अनिश्चितकालीन बंदी स्थगित कर दी गई है।