{"_id":"6983abb45baa96f807092594","slug":"shopkeeper-injured-after-colliding-with-nilgai-dies-naini-news-c-417-1-sald1007-3226-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नीलगाय से टकराकर घायल दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नीलगाय से टकराकर घायल दुकानदार की मौत
Thu, 05 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के रायपुर गांव निवासी मृतक गोपीचंद की फाइल फोटो।
सड़क दुर्घटना में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा करीब पखवाड़ा भर पहले जंघई-वरुण संपर्क मार्ग पर चंपापुर गांव के सामने हुआ था। जहां अचानक नीलगायों का झुंड सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई थी।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 61 वर्षीय गोपीचंद गुप्ता पुत्र बनारसी लाल गुप्ता बीते 21 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे बाइक से सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव जा रहे थे। हादसे में उन्हें सिर, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने पहले उन्हें निजी नर्सिंग होम के बाद स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में भती कराया था। जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक घर पर किराना और साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।