फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shopkeeper beaten in front of zonal officer in Indira Bhavan

जोनल अधिकारी के सामने इंदिरा भवन में दुकानदार को पीटा

Thu, 15 Oct 2020 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten in front of zonal officer in Indira Bhavan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा भवन में बुधवार को पीडीए की जोनल अधिकारी के सामने ही जमकर बवाल हो गया। शिकायत करने वाले दुकानदार को अन्य दुकानदारों ने जमकर पीट दिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। बाद में भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर पांच दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

 

जीटीबी नगर करेली के रहने वाले मो. इरशाद की इंदिरा भवन में दुकान है। इरशाद ने इंदिरा भवन में अतिक्रमण की शिकायत पीडीए समेत तमाम जगह की थी। उसने इस मामले में उच्च न्यायालय में एक पीआईएल भी दाखिल की थी। पीडीए ने मामले की जांच के लिए जोनल अफसर शिवानी सिंह कोे भेजा था। शिवानी सिंह जांच के लिए पहुंचीं। इसी दौरान इरशाद उन्हें अतिक्रमण के बारे में बताने लगा। कुछ दुकानदारों ने इरशाद को खींचकर मारना शुरू कर दिया। उन्हें जमकर मारा पीटा गया।

विज्ञापन

 

हंगामा देखकर शिवानी सिंह वहां से चली गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। तब तक इरशाद के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया था। इरशाद ने तहरीर दी कि इंदिरा भवन में कुछ दुकानदार दिन भर अतिक्रमण किए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने की तो पिछले साल अक्टूबर में उनके साथ मारपीट और छिनैती की गई थी। पिछले महीने भी उन्हें धमकी दी गई कि वह शिकायत वापस ले लें। आज उन्हें अधिकारी के सामने पीटा गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि तहरीर पर मो. सलीम, गनी, नियाज, बन्ने और प्यारे उस्मानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed