फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shooting from military pistol, same condition is serious

फौजी की पिस्टल से चली गोली, एक ही हालत गंभीर

Mon, 17 May 2021 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 May 2021 09:35 PM IST
सार

  • छुट्टियों पर घर आया था सेना का हवलदार, पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने घेरा तो कर दी फायरिंग
  • जान बचाने को एक घर में घुसा फौजी, ग्रामीणों ने घर पर किया पथराव, पकड़ने गए दो पुलिस वाले भी जख्मी

विज्ञापन
Shooting from military pistol, same condition is serious
pistol

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में सोमवार की दोपहर फौजी अशोक कुमार गौतम ने पिस्टल से फायर कर दिया। हादसे में मिथिलेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने अशोक को घेरा तो वह एक घर में घुस गया। घर पर पथराव और तोड़फोड़ कर दिया गया। पुलिस को फौजी अशोक गौतम को वहां से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पथराव में एक दरोगा और सिपाही भी जख्मी हो गए। घटना गांव में पंचायत के दौरान हुई थी।
विज्ञापन


 उल्दा महेशगंज निवासी अशोक कुमार गौतम फौज में हवलदार है। वह बारामुला में तैनात है। पंचायत चुनाव से पहले वह छुट्टयों पर गांव आया था। सोमवार की सुबह अशोक के छोटे भाई की बाइक गांव के ही मिथिलेश विश्वकर्मा के परिवार एक लड़के से भिड़ गई थी। दोनों में झगड़ा हो गया। उस समय तो लोगों ने छुड़वा दिया लेकिन मामला न बढ़े, इस कारण मिथिलेश ने अशोक गौतम को खागलपुर में अपनी दुकान पर पंचायत के लिए बुलवाया था। मिथिलेश के समर्थन में गांव का पूर्व प्रधान भी बैठा था। वहीं बातचीत में विवाद शुरू हो गया। झगड़ा हुआ तो मिथिलेश और पूर्व प्रधान की ओर से कई लोग इकट्ठे हो गए। अशोक अकेला पड़ा तो उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन


यह देखकर ग्रामीण और उग्र हो गए। चारों ओर से खुद को घिरा देखकर अशोक ने पहले हवाई फायर किया फिर मिथिलेश पर फायर कर दिया। मिथिलेश को गोली लगी वह गिरा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। अशोक ने फिर हवाई फायरिंग और एक घर में घुसकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। बाहर भीड़ ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। तोड़फोड़ होती देखकर घर के मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और अशोक को बाहर निकाला। उसको देखकर ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया जिसमें दरोगा धीरेंद्र कुमार और सिपाही ओम प्रकाश सिंह जख्मी हो गए। किसी तरह अशोक को बचाकर पुलिस थाने ले गई। मिथिलेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फौजी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मिथिलेश विश्वकर्मा के भाई विमलेश की तहरीर पर पुलिस ने फौजी अशोक कुमार गौतम, उसके पिता जियालाल, विशाल, राजेंद्र और अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

पंचायत चुनाव के बाद से ही दो पक्षों में चल रही थी तनातनी
पंचायत चुनाव के बाद से ही गांव के दो पक्षों में तनातनी चल रही थी। कई दिन से वे एक दूसरे पर कमेंट कर रहे थे। सोमवार की सुबह जब फौजी के भाई और मिथिलिेश के परिवार के लड़के की बाइक आपस में भिड़ी तो झगड़ा हो गया।


मामूली विवाद में गांव में छोटी सी पंचायत हो रही थी। उसी में झगड़ा हो गया। आरोपी की फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। धवल जायसवाल, एसपी गंगापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed