Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivpal Yadav consensus alliance is essential to oust BJP we achieve a massive victory.

यूपी : शिवपाल बोले- सपा और कांग्रेस गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा, भाजपा से हर वर्ग परेशान

Wed, 25 Nov 2026 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी काफी कमजोर हो चुकी है और उसके खिलाफ हर वर्ग में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से फैसला करेंगे। गठबंधन में चल रही चर्चा का चुनावी नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा।

विज्ञापन
Shivpal Yadav consensus alliance is essential to oust BJP we achieve a massive victory.
पत्रकारों से बातचीत करते शिवपाल यादव। - फोटो : संवाद।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन के स्वरूप और सीटों को लेकर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से फैसला करेंगे। गठबंधन में नेतृत्व और अन्य मुद्दों पर चल रही चर्चा का चुनावी नतीजों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करने जा रहा है और भाजपा काफी कमजोर हो चुकी है। बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कहीं। 

विज्ञापन

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हर वर्ग के लोग नाराज हैं। नौजवान, किसान, गरीब और व्यापारी सभी परेशान हैं। बड़े, छोटे और मध्यम कारोबारियों के सामने भी संकट खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बजट जनता की सुविधाओं और विकास पर खर्च करना चाहिए, लेकिन इसका बंदरबांट किया जा रहा है।

विज्ञापन


बाबा बागेश्वर का सपा की ओर से विरोध करने के सवाल पर कहा कि उनका कोई विरोध न हीं हो रहा है। उनका विरोध उनके ही समाज के लोग कर रहे हैं। यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। कहा कि वैसे बाबा बागेश्वर बहुत महंगे कथावाचक हैं। हमारे तरफ कम पैसे में अच्छे कथावाचक हैं। कहा कि हम सबका सम्मान करते हैं। उनके साथ सपा विधायक राम सिंह, सपा नेता विदुप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed