फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivpal Singh Yadav big statement in Prayagraj says Akhilesh is playing a good role of opposition

शिवपाल का बड़ा बयान: मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता, बोले- आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा

Tue, 20 Dec 2022 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Dec 2022 11:48 AM IST
सार

प्रयागराज में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादल विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। हम आजीवन सपा में रहेंगे। चाहे पद मिले या नहीं मिले। मुझे पद की लालसा नहीं है। जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav big statement in Prayagraj  says Akhilesh is playing a good role of opposition
प्रयागराज में शिवपाल सिंह यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता है। पद मिले या ना मिले आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। यह मेरा अंतिम फैसला है। हालांकि उन्होंने यह भी गिनाया कि मैं प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं। महासचिव रह चुका हूं। नेता विपक्षी दल रह चुका हूं और साथ ही मैंने चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाई है। लेकिन इसके बावजूद किसी पद को पाने की कोई लालसा नहीं है। 
विज्ञापन


शिलपाल यादव ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वह ठीक से निभाएंगे, अगर कोई पद या जिम्मेदारी नहीं भी मिली तब भी वह संगठन के लिए काम करेंगे। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वह पद को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के काम में लगे हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि अब तक उन्हें जो भी पद या जिम्मेदारी मिली है उसे उन्होंने ठीक तरीके से निभाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बार-बार दोहराया की कोई पद मिले या ना मिले कोई जिम्मेदारी मिले या ना मिले, लेकिन वह आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे। मैं समाजवादी परंपरा से हूं, जहां मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पास कोई पद नहीं था, लेकिन वह दोनों जब बाहर निकले तो उन्होंने राजनीति में हलचल मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश विपक्ष की भूमिका को अच्छे से निभा रहे हैं: शिवपाल
इसी तरह वह भी पद की कोई लालसा नहीं रखेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे। शिवपाल ने कहा कि सपा हमारी पार्टी है। नेताजी की बनाई हुई पार्टी है, इसलिए पद मिले या ना मिले मैं आजीवन इसी में रहूंगा। शिवपाल यादव से जब यह पूछा गया कि उन्हें नेता विपक्षी दल बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन दो हफ्ते बाद भी अखिलेश यादव ने इसका एलान नहीं किया तो शिवपाल ने कहा कि वह पहले भी नेता विरोधी दल रह चुके हैं, इस वक्त अखिलेश इस भूमिका को निभा रहे हैं और अच्छे से एवं बेहतर तरीके से निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पद पाना ही सब कुछ नहीं होता, वह निकल पड़े हैं तो पार्टी को इसका फायदा जरूर मिलेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव के लखनऊ छोड़कर जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है। इससे पार्टी मजबूत होगी और बदलाव साफ तौर पर नजर भी आने लगा है अखिलेश इसी तरह बाहर निकलते रहे तो पार्टी को और फायदा होगा।

बीजेपी की सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही: शिवपाल
उन्होंने कहा कि हम भी बाहर निकले हैं। अखिलेश भी निकल रहे हैं और दोनों की इस मेहनत से संगठन मजबूत होगा। शिवपाल यादव ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विपक्ष का ऐसा उत्पीड़न इससे पहले कभी नहीं हुआ। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। बीजेपी की सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है। मौजूदा सरकार के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। 

निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी पार्टी: शिवपाल
शिवपाल यादव ने दावा किया  कि पार्टी निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। प्रसपा से आए जो नेता मजबूती से दावेदारी पेश करेंगे उन्हें टिकट दिया जाएगा। उन्होंने मौजूदा सरकार के बुलडोजर कल्चर पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार ने जो परंपरा शुरू की है उसके नतीजे आने वाले दिनों में और खतरनाक हो सकते हैं। शिवपाल यादव ने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना को दुखद बताया। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed