{"_id":"4f4a1ca82392417d86f21f58d9d911c6","slug":"shivani-lotus-lifetime-achievement-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी, कमल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी, कमल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बुधवार को विभिन्न संगठनों की ओर से छायाचित्र प्रदर्शनी और कार्यक्रम आयोजित किए गए। फोटोग्रॉफिक सोसायटी ऑफ इलाहाबाद की ओर से इलाहाबाद संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ छायाकार शिवानी यादव और कमल रस्तोगी को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि फोटोग्राफी में क्रिएटिविटी को व्यक्त करने का बेहतर अवसर डिजिटल कैमरे ने भले ही दिया है, मगर रोल फिल्म को डेवलप करने का जो रोमांच था वह आज खत्म हो गया है। कार्यक्रम अध्यक्ष संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा कि डिजिटल फोटोग्राफी ने इस विधा की परिभाषा ही बदल दी है। वरिष्ठ रचनाकार अजामिल ने डिजिटल मैनीपुलेशन के खतरों से आगाह किया। इस दौरान संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी 21 अगस्त तक खुली रहेगी। कार्यक्रम का संचालन सोसायटी सचिव एसके यादव, स्वागत उपाध्यक्ष अनिल रंजन भौमिक और आभार ज्ञापन अध्यक्ष लक्ष्मी अवस्थी ने किया।