फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shivam Singh dual title

शिवम सिंह को दोहरा खिताब

Wed, 19 Aug 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 19 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shivam Singh dual title
इलाहाबाद। शिवम सिंह ने श्रीराम श्रीवास्तव स्मारक जिला टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में दो खिताब अर्जित किया। मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिवम ने यूथ ब्वॉयज वर्ग में वीरेंद्र वर्मा और पुरुष एकल में अमित सिंह को पराजित किया। वहीं, अम्बिका, सक्षम, उज्ज्वल, काव्या, श्रुति, रितिक, आयुषी ने भी विभिन्न वर्गों के खिताबी मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन


इसके अलावा कैडेट गर्ल्स के फाइनल में अंम्बिका गुप्ता ने वैष्णवी धूरिया, कैडेट ब्वॉयज में सक्षम निषाद ने दीपक यादव, सब जूनियर गर्ल्स में श्रुति गुप्ता ने अम्बिका गुप्ता, सब जूनियर ब्वॉयज ने उज्ज्वल राय ने तेजस्व श्रीवास्तव, जूनियर गर्ल्स में काव्या गुप्ता ने पूजा सिंह, जूनियर ब्वॉयज में रितिक कुमार ने उज्ज्वल राय, यूथ गर्ल्स में आयुषी सिंह ने तनु गुप्ता, महिला एकल में तनु गुप्ता ने पूजा सिंह, महिला युगल में आयुषी सिंह एवं पूजा सिंह की जोड़ी ने तनु गुप्ता एवं नीतू और पुरुष युगल के फाइनल में सौरभ त्रिपाठी एवं मोहम्मद मेराज ने शैलेश द्विवेदी एवं वीरेंद्र वर्मा क ी जोड़ी को पराजित किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह में डॉ. संजय मुंशी, अभिन्न श्याम गुप्ता, सतीश तिवारी, इबादुर रहमान, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव हेमेंद्र श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed