फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shine City company's Assistant Director, carrying a reward of 1 lakh, arrested.

Prayagraj News: शाइन सिटी कंपनी का एक लाख का इनामी सहायक निदेशक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shine City company's Assistant Director, carrying a reward of 1 lakh, arrested.
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद अंसारी - फोटो : Samvad
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज की शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सुल्तानपुर के शाखा में सहायक निदेशक मो. शमशाद अंसारी उर्फ गुड्डू को उतरांव से गिरफ्तार किया है। सुल्तानपुर जिले के कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार था।
विज्ञापन

मो. शमशाद पर एक लाख का इनाम घोषित था। एसटीएफ के अनुसार, शिवकुटी कमलानगर निवासी आरोपी मो. शमशाद अंसारी शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के जरिये लोगों को जमीन और प्लॉट में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का झांसा देता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2014 में वह कंपनी से जुड़ा था और सुल्तानपुर में सहायक निदेशक के रूप में काम करता था।
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में करता था नौकरी
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी शमशाद अंसारी ने बताया कि वह वर्ष 2001 में आसिफ और नसीम के साथ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। कुछ साल बाद आसिफ नसीम ने नौकरी छोड़ दी लेकिन उसके संपर्क में हमेशा रहा। वर्ष 2014 में आसिफ नसीम ने अच्छा पैसा कमाने का लालच देकर उसे अपने साथ प्रापर्टी का काम करने के लिए बुला लिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद लगातार ठिकाने बदलता रहा है। एसटीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सुल्तानपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed