{"_id":"5d6c0cdf8ebc3e93a3341ce7","slug":"shiksha-adhikaran-allahabad-news-ald253729645","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील, सामान्य सभा की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील, सामान्य सभा की बैठक आज
विज्ञापन
shiksha Adhikaran
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार ने शिक्षा सेवा अधिकरण के गठन को लेकर दो सितंबर को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। आंदोलन पर अगला निर्णय सुबह 10 बजे सामान्य सभा की विशेष बैठक में लिया जाएगा।
एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रियदर्शी त्रिपाठी के अनुसार लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए गए प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। महासचिव जेबी सिंह ने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से हुई वार्ता को सकारात्मक व सौहार्दपूर्ण बताया है। साथ ही कहा कि पूर्व में लिए गए निर्णय के तहत सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और फोटो आईडेंटीफिकेशन सेंटर भी बंद रहेगा।
सोशल मीडिया पर दिनभर चलती रही चर्चा
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर सुबह से देर रात तक चर्चा व कमेंट का दौर चलता रहा। किसी ने मुलाकात को सकारात्मक तो किसी ने निरर्थक बताया।