फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shiksha adhikaran

शिक्षा सेवा अधिकरण के विरोध में उतरा शिक्षक संघ

Sun, 18 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
shiksha adhikaran
shiksha adhikaran
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक का विरोध किया है। संगठन की ओर से शनिवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपकर विधेयक को वापस लेने की मांग की गई। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के सेवा विवादों के निपटारे के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2019 पास किया है। शिक्षकों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इसका विरोध किया है। विरोध में ठकुराई गुट 19 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सुभाष चौराहे तक पैदल मार्च निकालेगा।
विज्ञापन

ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने बताया कि यह विधेयक प्रदेश के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए डेथ वारंट है । माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद की ओर से शैक्षिक अधिकरण को लखनऊ में स्थापित करने के विरोध में किए जा रहे संघर्ष व हड़ताल को समर्थन दिया है। उन्होंने प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों से इस शैक्षिक अधिकरण का विरोध करने की अपील की है। विरोध करने वालों में प्रांतीय मंत्री डॉ अरुण कुमार चौबे, जिला अध्यक्ष डॉ सुनील शुक्ला, जिलामंत्री डॉ देवी शरण त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मंत्री अशोक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव, उपमंत्री अनिल तिवारी, ठकुराई गुट के कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, उपाध्यक्ष राम विजय सिंह, अशोक कनौजिया मऊद आलम आदि उपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed