फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Not a single new flight; the skies will remain completely empty on Saturday.

प्रयागराज एयरपोर्ट : एक भी नई उड़ान नहीं, शनिवार को आसमान रहेगा बिल्कुल सूना

Sat, 24 Oct 2026 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को इस बार भी नई उड़ानों की सौगात नहीं मिली है। 25 अक्तूबर से 26 मार्च तक लागू रहने वाले विंटर शेड्यूल में कई विमानों के संचालन के दिन घटा दिए गए हैं। शनिवार को प्रयागराज से किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होगा। मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, भुवनेश्वर और बिलासपुर के लिए उड़ानों का नया समय और साप्ताहिक कार्यक्रम भी तय किया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Not a single new flight; the skies will remain completely empty on Saturday.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर 25 अक्तूबर से 26 मार्च तक विंटर शेड्यूल लागू रहेगा। इस बार के शेड्यूल ने हवाई यात्रियों को निराश किया है। लगातार दूसरे वर्ष प्रयागराज से किसी नई उड़ान की शुरुआत नहीं हुई है। वहीं, शनिवार को एयरपोर्ट से एक भी उड़ान संचालित नहीं होगी। नए शेड्यूल में कई प्रमुख शहरों के लिए विमानों के संचालन के दिनों में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के विंटर शेड्यूल के तहत अकासा एयर की मुंबई उड़ान अब सप्ताह में सात दिन के बजाय छह दिन संचालित होगी। इंडिगो की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें भी शनिवार को छोड़कर बाकी दिनों में उपलब्ध रहेंगी। इंडिगो की बंगलूरू उड़ान सप्ताह में चार दिन, जबकि हैदराबाद और भुवनेश्वर की उड़ानें तीन-तीन दिन संचालित होंगी। एलाइंस एयर की प्रयागराज-दिल्ली और बिलासपुर सेवाओं का संचालन भी सीमित दिनों में होगा।

विज्ञापन

छह शहरों के लिए मिलेंगी उड़ानें

नए शेड्यूल के अनुसार प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, भुवनेश्वर और बिलासपुर के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, यात्रियों को यात्रा की तारीख के अनुसार उड़ानों के दिन और समय का ध्यान रखना होगा। खासकर सप्ताह में सीमित दिन संचालित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले संबंधित एयरलाइन से समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नहीं होगी विमान सेवा

नए शेड्यूल की सबसे अहम बात यह है कि शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होगा। इससे शनिवार को हवाई यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को दूसरे दिन का विकल्प चुनना पड़ सकता है। वहीं, नई उड़ानें शुरू नहीं होने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्पों के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Trending Videos

25 अक्तूबर से प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों का नया शेड्यूल

अकासा एयर

मुंबई से प्रयागराज: सुबह 8:15 से 10:30 बजे तक। शनिवार छोड़कर प्रतिदिन।

प्रयागराज से मुंबई: सुबह 11:10 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक। शनिवार छोड़कर प्रतिदिन।

इंडिगो

दिल्ली से प्रयागराज: दोपहर 2:00 से 3:20 बजे तक। शनिवार छोड़कर प्रतिदिन।

प्रयागराज से दिल्ली: शाम 4:00 से 5:40 बजे तक। शनिवार छोड़कर प्रतिदिन।

मुंबई से प्रयागराज: दोपहर 12:35 से 2:40 बजे तक। शनिवार छोड़कर प्रतिदिन।

प्रयागराज से मुंबई: दोपहर 3:15 से 5:45 बजे तक। शनिवार छोड़कर प्रतिदिन।

बंगलूरू से प्रयागराज: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक। सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार।

प्रयागराज से बंगलूरू: दोपहर 2:50 से शाम 5:25 बजे तक। सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार।

हैदराबाद से प्रयागराज: सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक। मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार।

प्रयागराज से हैदराबाद: दोपहर 12:55 से 3:05 बजे तक। मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार।

भुवनेश्वर से प्रयागराज: दोपहर 1:15 से 3:15 बजे तक। सोमवार, शुक्रवार और रविवार।

प्रयागराज से भुवनेश्वर: दोपहर 3:40 से शाम 5:30 बजे तक। सोमवार, शुक्रवार और रविवार।

एलाइंस एयर

बिलासपुर से प्रयागराज: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक। शुक्रवार।

प्रयागराज से बिलासपुर: सुबह 10:15 से 11:35 बजे तक। रविवार।

दिल्ली से प्रयागराज: सुबह 8:00 से 9:50 बजे तक। रविवार।

प्रयागराज से दिल्ली: दोपहर 12:40 से 2:30 बजे तक। शुक्रवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed